एक तरफा प्यार का जुनून बना खूनी खेल का कारण: ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार होगा सिरफिरा आशिक; पुलिस करेगी गहन पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्यार जब जुनून की शक्ल अख्तियार कर लेता है, तो वह इंसान को हैवान बना देता है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला बीती रात एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंजनी नगर से सामने आया है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्रेम-प्रसंग में नाकामी से बौखलाकर खून की होली खेल दी।
प्रेमिका के घर में घुसकर उसने पहले मां पर चाकू से हमला किया, फिर बीच-बचाव में आए भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।
घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का ऑपरेशन पूरा हो चुका है और आज उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल मां की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बिजासन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय वेदांत सोलंकी का अंजनी नगर निवासी युवती विधि लखावत से करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की जान-पहचान एक ऑप्टिकल शॉप के जरिए हुई थी, जहां वे पहले साथ काम कर चुके थे।
कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवती ने उसकी हरकतें देख बातचीत बंद कर दी और दूरी बना ली। आरोपी बार-बार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। जबरन बात करने और पीछा करने से परेशान होकर युवती ने शनिवार को एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
चाकू लेकर घर में घुसा, मां-बेटे पर हमला
सोमवार रात आरोपी गुस्से में चाकू लेकर विधि के घर जा पहुंचा। उसने घर में घुसते ही परिवार से सवाल किया कि जब युवती उसके साथ रहना चाहती है तो वे बीच में क्यों आ रहे हैं।आरोपी ने युवती पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन तभी उसकी मां अनिता लखावत सामने आ गईं।
आरोपी ने उन पर ही हमला कर दिया। इसी दौरान युवती का भाई विधान लखावत बीच-बचाव के लिए आया। गुस्से में बेकाबू आरोपी उस पर टूट पड़ा। गंभीर चोटों के चलते विधान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मां को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। नेत्रदान से अमर हुआ विधान
दुखद घटना के बीच एक मानवीय पहलू भी सामने आया है। मृतक विधान लखावत के नेत्रदान किए गए हैं। परिवार के इस निर्णय की समाज में सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि बेटे की मौत के बाद भी परिवार ने दूसरों की जिंदगी रोशन करने का साहसिक फैसला लिया।
आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग, एसीपी को सौंपा ज्ञापन
हत्याकांड को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लखावत परिवार के साथ हुई इस नृशंस वारदात के विरोध में जैन समाज की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त, जोन-4 को ज्ञापन सौंपकर आरोपी वेदांत सोलंकी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि आरोपी वेदांत सोलंकी ने घर में घुसकर चाकू से कई वार कर 18 वर्षीय विधान लखावत की निर्मम हत्या कर दी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पहले से ही लखावत परिवार को निशाना बना रहा था।
वह घर में घुसपैठ करता, धमकाता, परिवार की बेटी का पीछा कर भय का माहौल बनाकर मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न करता रहा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपी वेदांत सोलंकी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, खतरनाक हथियार से हमला, आपराधिक अतिक्रमण, पीछा करने और महिला संबंधी गंभीर अपराधों सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है।
साथ ही लखावत परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने और एरोड्रम रोड क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त व निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!