खबर
Top News

26/11 के जांबाज कमांडो का नाम ‘मंगल’ के सफर पर: ताज होटल में बचाई थीं 40 जिंदगियां; आठ गोलियां खाकर भी डटे रहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 1:29 am
शेयर करें:
26/11 के जांबाज कमांडो का नाम ‘मंगल’ के सफर पर

खुलासा फर्स्ट, अलवर।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान ताज होटल में आतंकियों से मुकाबला करने वाले एनएसजी कमांडो सुनील कुमार जोधा का नाम अब मंगल मिशन से जुड़ा है। दावा है कि नासा के लिए भेजे गए उनके नाम और उपलब्धियों का चयन किया गया और उनका नाम, बायोडाटा व फोटो माइक्रोचिप के जरिए मंगल की ओर भेजे गए हैं।

सुनील राजस्थान के अलवर जिले के मुंडिया खेड़ा के रहने वाले हैं। उन्हें नासा के फ्यूचर मार्स मिशन से जुड़ा डिजिटल बोर्डिंग पास भी जारी किया गया है। रविवार को रूस की स्पेस-टेक कंपनी जियोस्कैन की ओर से ईमेल के जरिए उन्हें इससे संबंधित सर्टिफिकेट मिलने की बात कही गई है।

26/11 में बचाई थीं 40 जिंदगियां, लगी थीं 8 गोलियां
सुनील कुमार जोधा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान ताज होटल में चलाए गए एनएसजी कमांडो ऑपरेशन का हिस्सा थे। बताया गया है कि उनकी टीम ने ऑपरेशन के दौरान करीब 40 लोगों की जान बचाई थी।

आतंकियों से मुकाबले के दौरान सुनील को आठ गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में निभाई उनकी भूमिका उनके साहस की बड़ी मिसाल बनी।

पूर्व इसरो साइंटिस्ट ने भेजा था नाम
इस पहल के लिए सुनील का नाम पूर्व इसरो वैज्ञानिक सुधीर तारा ने 2024 में भेजा था। उनके मुताबिक, इसके लिए सुनील का प्रोफाइल और उनकी उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी भेजी गई थी।

सुधीर तारा का दावा है कि चयन के बाद सुनील का नाम, बायोडाटा और फोटो अंगूठे के नाखून के आकार की माइक्रोचिप में शामिल किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 26 जुलाई को रूस से रवाना हुए यान में यह माइक्रोचिप भेजी गई है।

उनके मुताबिक, सुनील राजस्थान के पहले व्यक्ति हैं, जिनका नाम इस तरह मंगल के लिए भेजा गया है।

परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं सुनील सुनील कुमार जोधा वर्तमान में पत्नी रेनू बाला राजपूत और दोनों बेटों रचित व सक्षम के साथ दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। बड़ा बेटा रचित बीसीए सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है, जबकि छोटा बेटा सक्षम 12वीं का छात्र है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। सुनील के पिता इंदर सिंह जोधा और मां लाजवंती अपने गांव मुंडिया खेड़ा में रहते हैं।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 9 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 9 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 10 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 11 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 11 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 11 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 11 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!