ताप्ती परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रंगवासा सिंदौड़ा स्थित निर्माणाधीन ताप्ती परिसर के आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताप्ती परिसर के फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 की आवासीय इकाइयों का अवलोकन किया। इस मौके पर फेस-2 के ब्लॉकों में शेष निर्माण कार्यों एवं विद्युतीकरण से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि ताप्ती परिसर के फेस-1 एवं फेस-3 की आवासीय इकाइयां पूर्ण हो गई हैं, यहां 1500 से अधिक परिवार निवासरत हैं। फेस-1 में प्रस्तावित सामुदायिक भवन एवं दुकानों के आवंटन को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने रहवासियों से संवाद किया।
रहवासियों ने सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के निर्माण में देरी एवं साफ-सफाई एवं संधारण कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं होने की शिकायत की। इस पर निगमायुक्त ने संधारण कार्य करने वाली एजेंसी तुलसियान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा साफ-सफाई एवं मेंटेनेंस कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत ताप्ती परिसर के समीप प्रस्तावित फेस-4 एवं फेस-5 की डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) का अवलोकन करते हुए स्थल निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!