सुबह हुई बारिश से सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ी: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मौसम के मिजाज में आए बदलाव से लगातार दूसरे दिन सुबह बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई। इससे सुबह-सुबह रोजमर्रा के कामकाज से घरों से निकलने वाले लोग परेशान हुए। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इस तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
फरवरी माह में लगातार दूसरे दिन शहर में बेमौसम बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई, लेकिन शहर की अधिकतर सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से शहरवासी परेशान हुए। सामान्य तौर पर फरवरी माह में बारिश नहीं होती, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज में आए बदलाव से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इससे बेमौसम बारिश लोगो को परेशान कर सकती है।
सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हवा 33 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
निगम की लापरवाही
बेमौसम मामूली बारिश होते ही शहरभर की सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे दो पहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से दो पहिया वाहन चालकों पर कीचड़ उछलकर उनके कपड़े खराब करता रहा।
वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे अपने परिजन के साथ छतरी लगाकर सड़क किनारे खड़े स्कूली वाहनों का इंतजार करते दिखे। इस तरह निगम अफसरों की लापरवाही से मामूली बारिश से ही शहर की सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई।
कई इलाकों में बिजली गुल
तेज हवा के साथ बारिश होते ही शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोग परेशान हुए। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे व महिलाएं परेशान हुईं। बिजली कंपनी के अफसरों द्वारा हर दिन मेंटेनेस के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है।
इसके बाद भी जरा सी बारिश होते ही आधे से अधिक शहर की बिजली गुल हो गई। बताया जाता है कि कई इलाकों की बिजली बारिश का दौर होते ही गुल हो गई। बाणगंगा क्षेत्र, राऊ क्षेत्र, मालवा मिल, सुखलिया सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली आंखमिचौनी से लोग परेशान होते रहे।
संबंधित समाचार

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!