मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इन जिलों में करीब 4 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मजबूत मौसम प्रणाली बनी
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मजबूत मौसम प्रणाली विकसित हुई है। इसका प्रभाव ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब और फिर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।
कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
ग्वालियर में राहत, बालाघाट में बढ़ा जलस्तर
बारिश का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। ग्वालियर में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं बालाघाट में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी दर्ज किया गया।
लगातार बारिश से दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर हैं। एहतियात के तौर पर कई मार्गों पर आवागमन रोक दिया गया है। हालांकि कुछ लोग अब भी जोखिम उठाकर नालों को पार करते नजर आए। टोंडिया नाले का पानी एक ढाबे में भी घुस गया।
तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक धर्मेंद्र अगासे ने बताया कि 30 जुलाई को भी जिले में बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सामान्य से अब भी 17% कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 345.9 मिमी (13.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि तक 418.4 मिमी (16.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी करीब 17 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 17 प्रतिशत कम रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान सक्रिय सिस्टम का असर 1 अगस्त तक बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!