खबर
Top News

दो कारों से आए बदमाशों ने रोककर किया जानलेवा हमला: युवतियों से भी की अभद्रता; पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया केस, सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 फ़रवरी 2026, 3:11 pm
शेयर करें:
दो कारों से आए बदमाशों ने रोककर किया जानलेवा हमला

युवतियों से भी की अभद्रता, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो कारों से आए हथियारबंद बदमाशों ने सुबह इस कदर उत्पात मचाया कि भाजपा नेता की कार को फिल्मी सीन की तरह आगे-पीछे गाड़ियां लगाकर रोक लिया। सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी और उनके साथ मौजूद युवतियों व साथियों पर रोककर लाठी-डंडों और बेसबॉल से हमला कर दिया और इसके बाद हत्या की धमकी दी। घटना ने कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फिर बचने के लिए झूठी कहानी गढ़कर क्रॉस कायमी करवा दी।

इतना ही नहीं, भाजपा नेता के साथ कार में सवार लड़कियों को गालियां देते हुए अभद्रता की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद भाजपा नेता और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वालों पर धराएं बढ़ेगी। राऊ पुलिस ने सुदामा नगर निवासी वेदांत की दोस्त की शिकायत पर हमलावर आरोपी प्रखर पिता प्रमोद शर्मा निवासी राऊ, शुभम संघवी, सूरज राजोरिया, अश्विन शर्मा और अन्य के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले हमलावर आरोपी समीर पिता अजय शर्मा से मेरी दोस्ती थी, लेकिन अनबन होने के कारण मेरी समीर से बोलचाल बंद हो गई। इसी बात को लेकर समीर ने फोन पर मेरे साथ अभद्रता की थी, तो मैंने भी उसे फटकार दिया था।

रंजिशन 8 फरवरी की सुबह 4:25 बजे की बात है। मैं और मेरे दोस्त रामांश शर्मा, आदित्य सनस, समीर शर्मा सभी वेदांत की कार से भगवती रेस्टोरेंट से खाना खाकर केट रोड होते हुए अपने-अपने घर जा रहे थे। जैसे ही आईसेक्ट कॉलेज मेन रोड तिराहा, केट रोड पहुँचे, तभी कार क्र. एमपी-09-एटी-7767 से आरोपी प्रखर शर्मा, शुभम संघवी व अन्य साथी तथा दूसरी कार से सूरज व अश्विन व अन्य आए।

हमलावर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हमारी कार के आगे अपनी कार लगाकर रास्ता रोक लिया और हमारी कार रुकवा दी। प्रखर और शुभम अपनी कार से उतरकर हम लोगों को गालियाँ देने लगे। जब हमने गालियाँ देने से मना किया, तो आरोपियों ने हमारे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

तभी पीछे से सूरज राजोरिया और अश्विन सहित अन्य साथी भी दौड़कर आए और बदमाशों ने हमारे साथ बुरी तरह मारपीट की। बदमाश शुभम ने मेरे साथ आदित्य को ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने मेरे साथी समीर शर्मा और रामांश के सिर में लोहे की रॉड मार दी। हमने जैसे तैसे खुदका का बीच-बचाव किया। और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

ये है झगड़े की कहानी
पीड़िता ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि झगड़े की कहानी ये है कि हम वेदांत उसके चार दोस्त और हम दो लड़कियां। रात करीब तीन-साढ़े तीन बजे रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे थे। सवाल यह है कि यदि हम लोग विरोधी पक्ष को पीटने के लिए उनका पीछा कर रहे थे तो इतनी रात में लड़कियों को साथ लेकर कौन पीछा करता है?

असल बात यह है कि सामने वाले पक्ष के नौ बदमाश एक काली स्कोर्पियो और एक आई-20 कार में भरकर हमारा पीछा करते आ रहे थे। इसी दौरान कैट रोड पर सेंट नॉर्बेर्ट स्कूल के पास इन्होंने हमारे साथी वेदांत की कार को आगे स्कोर्पियो और पीछे आई 20 कार लगाकर फिल्मी स्टाइल में रोका।

हमलावरों की गाड़ियों में हथियार और लाठी डंडे थे। उन्होंने लाठी डंडो और बेसबॉल से हमपर हमला किया। इसके बाद वेदांत और मेरे व मेरी सहेली के साथ गाली-गलौज की। जिसके चलते मेरे मित्र वेदांत ओर अन्य मिलाकर हमलावरों को करारा जवाब दिया। विवाद के बाद हम लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे और हमलावर बदमाशों पर केस दर्ज कराया। लेकिन कुछ घंटों बाद आरोपियों ने हमारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!