मंत्री को सता रहा गिरफ्तारी का डर: कहा- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस; मीडिया के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार रात रतलाम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी मामले दर्ज हैं और यदि वे वहां जाते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
रतलाम में पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के राजबाग स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी ने भी उन्हें बंगाल चुनाव में जाने से मना किया है, ताकि किसी “नए लफड़े” से बचा जा सके।
कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय
मंत्री विजयवर्गीय ने अपने दौरे के दौरान इंदौर नगर निगम में चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की। साथ ही प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इस दिशा में तैयारी चल रही है।
सीएम से संबंधों पर भी बोले
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर भी स्पष्ट किया कि उनके बीच बेहतर तालमेल है और सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर बंगाल से जुड़े मामलों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर।
बंगाल चुनाव में नहीं जाएंगे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि वे इस बार बंगाल चुनाव में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा- "बंगाल नहीं जाने के बहुत सारे कारण है। मेरी गिरफ्तारी के बहुत सारे वारंट निकले है। मेरे खिलाफ वहां पर 38 फर्जी केस है। वहां गया तो गिरफ्तार कर लेंगे।
बिना गाड़ियां पैदल आ रहे लोग
पार्टी ने भी जाने से मना किया है, पार्टी ने कहा कि जाओ मत नया लफड़ा हो जाएगा। इसलिए मैं बंगाल चुनाव में नहीं जाउंगा।" इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में प्रधानमंत्री की सभाओं में बिना गाड़ियां लगाए लोग 10 से 15 किमी दूर से पैदल आ रहे हैं, जिससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वहां भारतीय जनता पार्टी आ रही है।
ममता जी के पास है बहुत सारे माफिया
बंगाल में अपने पिछले अनुभवों और ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा- “ममता जी घबरा गई है। 5 से 10 लाख मुस्लिम एकट्ठे हो गए थे। ममता जी के पास बहुत सारे माफिया है, स्मगलर है।
मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा
सब लोगों ने प्रयास किया ममता जी को सरकार में लाने के लिए। मुझे लगता है कि यह ममता जी का कुप्रयास था। ममता जी जो भी करे वह कम है, क्यो कि मैं 6 साल वहां रहा हूं। मैं यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं तो बजरंगी बली की कृपा है। नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।”
वंदे मातरम विवाद पर रखी अपनी राय से
वंदे मातरम विवाद पर अपनी राय रखते हुए मंत्री ने कहा- "मेरा मानना है कि हम जिस देश में रहते है उस देश के प्रति वफादार रहना चाहिए। जिस भूमि पर हम चलते है वह भूमि हमारी माता है। जो पानी नदी का हम पीते वह हमारी माता है। वृक्ष हमारे देवता है। पहाड़ हमारे देवता है तो हम सब देवी देवता मानते है।
जो भारत माता की वंदना नहीं करते, उनपर प्रश्न चिन्ह
इसलिए मैं समझता हूं कि हम अपनी जन्म देने वाली मां को भी प्रणाम करते है या नहीं। ऐसी भारतमाता जिनके कारण आज हम सब चीज प्राप्त कर रहे है उनका वंदन करने में मैं नहीं समझता कि किसी भी धर्म में बाधा आना चाहिए। ऐसे लोग जो भारत माता की वंदना नहीं करते उनकी राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रश्न चिन्ह लगते है।"
UCC को लेकर कही ये बात
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी पर उन्होंने कहा- "हमारे मुख्यमंत्री जी ने घोषणा कर दी है। पहले बिल आएगा। उसके आने के बाद लागू किया जाएगा। उसकी तैयारी हमारी चल रही है।
वहीं, निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल रोक दी गई हैं, चुनाव के बाद पार्टी की प्रक्रिया चलती रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ संबंधों पर हंसते हुए उन्होंने कहा- "हमारे बहुत अच्छे संबंध है।
संबंधित समाचार

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!