नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी: 2000 वर्गफीट में नियम ताक पर रख खड़ी की मल्टी; निगम अफसरों की भूमिका संदिग्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड स्थित गोकुल नगर कॉलोनी में 2000 वर्गफीट के भूखंड पर बहुमंजिला अवैध निर्माण का मामला अब दस्तावेजी साठगांठ और नगर निगम अफसरों की संदिग्ध भूमिका पर टिक गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं निगम उपविधियों के अनुसार 3300 स्क्वेयर फीट से कम के प्लॉट पर जी+3 मल्टी निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस भूखंड पर नियमानुसार अधिकतम जी+2 की ही अनुमति मिल सकती थी, फिर भी मौके पर चार मंजिला (जी+3) बिल्डिंग तैयार कर दी गई।
कॉलोनी अध्यक्ष नटवर नागर की शह पर भाजपा नेता सूरज जोशी के परिजन के नाम दर्ज भूखंड पर नियमों का सरेआम उल्लंघन किया गया है। इस मामले में अब निगम के भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, सहायक यंत्री, कार्यपालन यंत्री और जोनल अधिकारी की जवाबदेही पर सीधे सवाल खड़े हो रहे हैं।
नोटिस और फाइल के आंकड़े
नगर निगम के नियम स्पष्ट करते हैं कि निर्माण शुरू होने से लेकर हर मंजिल के निर्माण के दौरान क्षेत्रीय भवन निरीक्षक और भवन अधिकारी की निगरानी अनिवार्य होती है। गोकुल नगर के इस प्रकरण में जी+2 की सीमा पार कर जब चौथी मंजिल (जी+3) का लेंटर डाला जा रहा था, तब क्षेत्रीय भवन निरीक्षक और उनकी टीम ने मौके पर निरीक्षण किया या नहीं, यह जांच का मुख्य विषय है।
यदि निरीक्षण हुआ तो निर्माण रोकने के लिए चालानी या बेदखली का नोटिस किस तारीख को जारी किया गया, अथवा फाइल पर केवल पत्राचार की औपचारिकता निभाकर निर्माण पूरा होने दिया गया।
लिफ्ट और कंपाउंडिंग का पेंच
इमारत में लिफ्ट शाफ्ट और बहुमंजिला बिल्डिंग के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, लेकिन व्यावसायिक या बहुमंजिला आवासीय श्रेणी के तहत अनिवार्य फायर एनओसी और लिफ्ट सेफ्टी क्लीयरेंस की स्थिति रिकॉर्ड में स्पष्ट नहीं है।
निगम के राजस्व विभाग में दर्ज संपत्ति कर रिकॉर्ड से यह खुलासा होगा कि इस निर्माण का आकलन किस दर और कितनी मंजिल के हिसाब से दर्ज किया जा रहा था। इसके साथ ही अवैध निर्माण को बाद में नियमित कराने की नीयत से कंपाउंडिंग का कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया है या नहीं, इसकी जांच भी फाइल के हस्ताक्षरों से ही तय होगी।
मौके पर स्थिति व स्थानीय दावे
मौके पर बीम कॉलम के नए निर्माण ढांचे से स्पष्ट है कि यह स्वीकृत नक्शे से अतिरिक्त किया गया विस्तार है। हर मंजिल पर पृथक बिजली कनेक्शन और पार्किंग स्पेस छोड़े बिना किया गया यह निर्माण आसपास के रहवासियों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार निर्माण कार्य महीनों से जारी था, लेकिन आम जनता के छोटे अतिक्रमणों पर तत्काल कार्रवाई करने वाली निगम की पीली गैंग का बुलडोजर इस रसूखदार के अवैध निर्माण के आगे पूरी तरह खामोश रहा। अब देखना यह है कि निगम प्रशासन इस पूरी फाइल, स्वीकृत नक्शे और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर क्या सख्त कदम उठाता है।
मामला संज्ञान में आया है
मामला संज्ञान में आया है। पूरे दस्तावेज और मौके की स्थिति दिखवाने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। यदि जांच में निर्माण अवैध पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। -वैभव देवलासे, भवन अधिकारी, नगर निगम इंदौर
स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाऊंगा
मैं 20 साल पहले कॉलोनी अध्यक्ष पद पर था। अब नई कार्यकारिणी और नई जवाबदेही नियुक्त हो चुकी है, इसलिए वर्तमान व्यवस्था और नक्शों से जुड़े सवालों पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाऊंगा। -नटवर नागर, पूर्व अध्यक्ष, गोकुल नगर कॉलोनी
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!