पांच पुलिस जवानों को निलंबित कराने वाला खुद करोड़ों की ठगी में आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पांच पुलिस जवानों को निलंबित कराने वाला खुद करोड़ों की ठगी में आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ समय पहले लसूड़िया थाने के पांच पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें निलंबित कराने वाला गौरव जैन अब खुद करोड़ों की कथित धोखाधड़ी के मामले में घिर गया है। अपराध शाखा ने गौरव जैन, उसकी पत्नी सहित पांच के खिलाफ डेढ़ करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, धमकी और रंगदारी से जुड़े आरोपों में प्रकरण दर्ज किया है।
सभी आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं गौरव के खिलाफ तिलक नगर थाने में भी व्यापारियों की शिकायत पर मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी का अलग मामला दर्ज है।
डीसीपी अपराध राजेश त्रिपाठी के मुताबिक बिचौली रोड स्थित अरावली परिसर निवासी कंवलदीप सिंह रीन की शिकायत पर लंबी जांच के बाद अपराध शाखा ने कार्रवाई की। मामले में गौरव जैन (हरिदर्शन अपार्टमेंट, स्कीम-114), उसकी पत्नी विजेता जैन, रोहितसिंह ठाकुर, आकाश जैन और सिद्धांत भार्गव को आरोपी बनाया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2010 से परिचय का फायदा उठाकर आरोपियों ने खुद को अनाज और प्रॉपर्टी कारोबार का बड़ा जानकार बताया। उन्होंने निवेश करने पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया और अलग-अलग समय पर करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए ले लिए।
जब निवेश की रकम और मुनाफा वापस मांगा गया तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। एफआईआर के मुताबिक मामला यहीं नहीं रुका। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर उसे लगातार धमकियां दी गईं।
कहा गया कि आरोपियों का ऊंचा रसूख है, ज्यादा दबाव बनाया तो जान से मार देंगे या झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगे और उसके बेटे का अपहरण करवा देंगे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि भय का माहौल बनाकर उससे 8 से 10 लाख रुपए नकद रंगदारी वसूली गई। गौरतलब है गौरव जैन इससे पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसके लगाए आरोपों के बाद लसूड़िया थाने के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
संबंधित समाचार

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!