खबर
Top News

बब्बर शेर, एक इंच पीछे न हटेंगे: कांग्रेस की आज महाचौपाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
बब्बर शेर, एक इंच पीछे न हटेंगे

राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में, ट्रेड डील के खिलाफ

प्रदेशभर में कांग्रेस दफ्तर पर हुए ‘भाजपाई’ हमले पर आक्रामक हुए राहुल, पार्टी वर्कर को दी बब्बर शेर की उपाधि

मोदी पर देश बेचने के आरोपों के साथ आज भोपाल में राहुल की अगुवाई में महाचौपाल में जुटेंगे लाखों

भोपाल की महाचौपाल के पहले राहुल ने लगाया मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- एप्सटीन फाइल में मोदी व उनके मंत्रियों के नाम

इंदौर से भी सैकड़ों वाहनों में राजधानी रवाना हुए कांग्रेसी, दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे राहुल, जवाहर चौक पर महाचौपाल

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अब तक के सबसे ताकतवर बताए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निरंतर मुखर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने चिरपरिचित तीखें तेवरों के साथ आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। राज्य की राजधानी में वे उस महाचौपाल का हिस्सा बन रहे हैं जो भारत सरकार द्वारा अमेरिका से की गई ट्रेड डील के विरोध में आहुत की गई है।

डील के जरिये देश को बेच देने जैसे गंभीर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी ने भोपाल की चौपाल में शिरकत करने से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ तीखे तेवर अख्तियार किए हैं। इस बार वे ट्रेड डील के अलावा का एप्सटीन फाइल पर मुखर हुए हैं, जो दुनियाभर के नामचीन नेताओं, बिरादरी के कथित ‘कुकृत्य’ से जुड़ी है।

मध्यप्रदेश आने से ठीक पहले राहुल ने इस फाइल में प्रधानमंत्री मोदी व उनके मंत्रियों के नाम दर्ज होने का बड़ा व गंभीर आरोप लगाकर न सिर्फ सूबे, बल्कि देश की राजधानी को गरमा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आज दोपहर में राहुल गांधी महाचौपाल पर इस मुद्दे पर क्या बोलते हैं? ये महाचौपाल भोपाल के जवाहर चौक पर आहुत की गई है।

इस चौपाल के लिए इंदौर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी अलसुबह राजधानी के लिए रवाना हुए हैं। राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ रहे हैं। दोनों नेता दोपहर 1 बजे राजधानी पहुंचेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की संगठन क्षमता भी मंगलवार को कसौटी पर रहेगी।

ए आई सम्मेलन में यूथ कांग्रेस के शर्ट लेस प्रदर्शन से गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत के हिंसक स्वरूप अख्तियार करने के बीच राहुल गांधी का भोपाल दौरा उसी आक्रामक मूड में ही हो रहा है, जिसने कांग्रेस-भाजपा को पत्थरबाजी पर आमादा कर दिया है।

बावजूद इसके राहुल इस मामले में पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं। एआई सम्मेलन में कांग्रेस की युवा इकाई के विरोध को देश विरोधी करार देते हुए दो दिन पूर्व प्रदेशभर के कांग्रेस दफ्तरों पर हमलावर हुई भाजपा को राहुल ने एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी।

मध्यप्रदेश आने के पूर्व जारी किए गए इस वीडियो में राहुल गांधी ने ‘कमलदल’ को चेताया कि मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। मोदीजी आप अपने मित्रों अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। भोपाल की महाचौपाल के पूर्व आए इस वीडियो संदेश ने कांग्रेस वर्कर्स का हौसला बढ़ा दिया है और आज उसका मुजाहिरा राहुल के समक्ष नजर आने की पूरी संभावना है।

इंदौर से राजधानी रवाना होने से पूर्व कांग्रेसियों के ये तेवर नजर भी आए और राजधानी तक जाने वाले रास्ते पर तिंरगा लगे वाहनों की संख्या इस बात का इशारा भी कर रही है कि डील व एप्सटीन के खिलाफ अकेले लड़ रहे राहुल के तेवरों ने पार्टी में जोश फूंका है।

58 साल के राहुल गांधी के साथ 90 साल के खड़गे भी प्रदेश में महाचौपाल के जरिए पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में प्राण फूंकने आ रहे हैं। दोनों नेता दोपहर 1 बजे विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे अटल पथ, जवाहर चौक पहुंचेंगे। इसी चौक से लगकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दफ्तर है और राहुल आज पहली बार इस दफ्तर के नीचे पहुंचेंगे।

राजधानी भोपाल में राहुल की अगुवाई वाली महाचौपाल के लिए सूबे की मोहन सरकार ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। भाजपा की नजर भी इस बात पर है कि राहुल डील व एप्सटीन पर अब आगे क्या और कैसा बोलते हैं। अमेरिका के आगे देश को गिरवी रखने जैसे आरोप का किसानों के बीच असर को भांपने के लिए भी प्रदेश का खुफिया तंत्र आज आंखें गढ़ाए हुए है।

चूंकि इन दिनों 10वीं व 12वीं की परीक्षा भी चल रही है और चौपाल शहर के व्यस्ततम इलाके में लग रही है। लिहाजा भोपाल पुलिस ने ट्रैफिक के नए बंदोबस्त किए हैं और परीक्षार्थियों की आवाजाही के नए रूट बनाए हैं। इंदौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, आष्टा से जाने वाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए बिलकिसगंज, भदभदा, लाड़ली लक्ष्मी पार्क में की गई है।

राहुल बोले- मोदीजी, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं... भोपाल आने के ठीक पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर देश-प्रदेश की राजनीति में सनसनी मचा दी है। वीडियो में राहुल बोलते हैं कि मोदीजी आप शर्म की बात करते हैं तो मैं आपको बताता हूं शर्म क्या है।

एप्सटीन फाइल में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना-ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया, ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया।

किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया, ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है क्योंकि वो बीजेपी और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है।

14 महीनों से उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, ये शर्म की बात है। मोदीजी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी, 7 दिन का रिमांड मांगा
एआई सम्मेलन में शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने के मामले ने आज एक बड़ा रूप ले लिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भड़क गया है और उसने मोदी सरकार को डरपोक करार दिया, एक प्रदर्शन से घबराकर गिरफ्तारी पर उतरने का आरोप लगाया।

खबर लिखे जाने तक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगने की जानकारी सामने आई है। भानु को पुलिस ने मास्टरमाइंड बताया है।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

13 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

17 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

25 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

33 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

36 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!