आखिर 7 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ: बायपास क्षेत्र के रहवासियों को मिली राहत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के हत्थे चढ़ गया। देवगुराड़िया क्षेत्र में ट्रेंचिंग ग्राउंड में तेंदुए के खुलेआम घूमने के वीडियो वायरल होने और खुलासा फर्स्ट में ‘बायपास की कॉलोनियों की सुरक्षा भगवान भराेसे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशन के बाद मंगलवार देर रात वन विभाग की टीम ने सहारा सिटी के पास से तेंदुए को पकड़ लिया।
इसकी उम्र 3 से 4 साल बताई गई। तेंदुए की मौजूदगी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे, जिससे क्षेत्र के रहवासी दहशतजदा थे और रात में घरों से निकलने में भी डर रहे थे।
बताया जा रहा है पिछले सप्ताह बुधवार रात सबसे पहले नगर निगम कर्मचारियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में तेंदुए को घूमते हुए देखा था। इसी दौरान एक कर्मचारी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। लोगों में यह डर गहराने लगा था कि तेंदुआ किसी भी वक्त रिहायशी क्षेत्र में घुस सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। 7 दिन तक चले सर्च और निगरानी अभियान के बाद देर रात मिली इस सफलता से बायपास और आसपास के क्षेत्रों में फैले खौफ के माहौल से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
वन विभाग के मुताबिक तेंदुए को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। पिछले बुधवार को रेंजर योगेश यादव ने जानकारी दी थी कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की ओर तेंदुए के मूवमेंट की शिकायत विभाग को मिली है। इस पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण कर रणनीति बनाई गई।
इसके बाद विभाग द्वारा अपनी टीम इलाके में तैनात कर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो में तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि वह रालामंडल क्षेत्र से आया या किसी अन्य पहाड़ी इलाके से।
अधिकारियों ने बताया था कि बायपास के आसपास तीन-चार पहाड़ियां हैं, वहीं रालामंडल क्षेत्र में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण मिल चुके हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!