खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: गैंगस्टर को बनाया आरोपी; गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश को लेकर, एक आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी, विश्व प्रसिद्ध मंदिर का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सतीश भाऊ को आरोपी बनाया है। इस कार्रवाई में उसकी पत्नी नीलम पवार को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आकाश रावत की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। मंदिर के गर्भगृह जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि, खुलासा फर्स्ट ने इस पूरे मामले का प्रमुखता से खुलासा किया था।
यह है पूरा मामला
बता दें कि, विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में गैंगस्टर सतीश भाऊ का पत्नी के साथ प्रवेश करने का मामला सामने आया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, क्योंकि आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश की इस घटना को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया।
CCTV फुटेज में आया सामने
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत ने गर्भगृह के चैनल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत की। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने गेट खोला और गैंगस्टर सतीश भाऊ गर्भगृह में प्रवेश कर गया।
सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस की ओर से नियुक्त गार्ड ज्योति वरूण ने लिखित प्रतिवेदन में बताया कि आकाश रावत ने दबाव बनाकर दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया।
पहले बाहर दर्शन, फिर गर्भगृह के भीतर
वायरल वीडियो में गैंगस्टर सतीश भाऊ पहले गर्भगृह के बाहर भगवान गणेश के दर्शन-पूजन करते दिखाई देता हैं। इसके वह गर्भगृह के अंदर जाकर आयोजन का निमंत्रण पत्र भगवान के चरणों में रखते नजर आता है। इस दौरान उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।
सुरक्षा गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना
प्रथम दृष्टया मंदिर की गरिमा और प्रबंध समिति के निर्देशों के पालन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
वहीं पूजा-पाठ में शामिल भट्ट परिवार की दोनों शाखाओं के पुजारियों को भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।
सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे आगामी देयक से समायोजित किया जाएगा।
हो सकती है बड़ी कार्रवाई
माना जा रहा है कि इस मामले में प्रशासन आगे और भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!