इस प्रसिद्ध एक्टर के पिता की तबीयत बिगड़ी: किस अस्पताल में किया भर्ती; बेटी हालचाल जानने पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से दी है। फिलहाल उनकी भर्ती का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
परिवार के कई सदस्य पहुंचे अस्पताल
तबीयत बिगड़ने के बाद सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। बेटी अलवीरा खान भी दौड़ते हुए लीलावती अस्पताल पहुंचीं। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और बेटी अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी हॉस्पिटल में मौजूद रहे। अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी परिवार के साथ आए।
करियर की झलक
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और हाल ही में उन्होंने 90 साल की उम्र पूरी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से उन्होंने फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा। शुरुआती दिनों में उन्हें 'प्रिंस सलीम' नाम से जाना जाता था।
‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से मशहूर हुई। इस जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, सीता और गीता जैसी सुपरहिट और क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदली और लेखकों को नई पहचान दी। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखकों में से थे जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यक्तिगत जीवन
सलीम खान ने दो शादियां कीं। पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई, जिनसे उनके चार बच्चे हैं: सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान। 1981 में उन्होंने अभिनेत्री हेलेन रिचर्डसन से शादी की और बाद में अर्पिता को गोद लिया। सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है, और अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!