खबर
Top News

मुफ्त बोतल नहीं मिली तो सेल्समैन पर आखिरकार टूट पड़ा प्रधान आरक्षक: कमर में सरकारी पिस्टल; सिर पर चढ़ी शराब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
मुफ्त बोतल नहीं मिली तो सेल्समैन पर आखिरकार टूट पड़ा प्रधान आरक्षक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाकी की पहचान कानून, अनुशासन और सुरक्षा से है लेकिन द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से सामने आया एक मामला इस पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है खुफिया शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक तन्मयसिंह तोमर शराब के नशे में कमर में सरकारी पिस्टल लगाए शराब दुकान पहुंचा। वहां मुफ्त शराब देने से इनकार किया गया तो कथित तौर पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पुलिसकर्मी दुकान में घुसा, सेल्समैन के साथ मारपीट की और जाते-जाते धमकी भी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।शराब दुकान संचालक मोहन ठाकुर के मुताबिक तन्मयसिंह तोमर नशे में दुकान पर पहुंचा था।

शराब की बोतल मांगी, लेकिन सेल्समैन ने बिना भुगतान देने से मना कर दिया। इस पर मामला महज कहासुनी तक सीमित नहीं रहा। दुकान संचालक का दावा है प्रधान आरक्षक ने पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाया और सीधे काउंटर तक पहुंच गया।

सेल्समैन के साथ हाथापाई की गई और उसे थप्पड़ मारे। दुकान पर मौजूद लोगों के लिए सरकारी हथियार से लैस पुलिसकर्मी का यह कथित व्यवहार किसी दबंग के कारनामे से कम नहीं था। मामले में प्रधान आरक्षक का निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक शराब के दाम को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

द्वारकापुरी में खुफिया शाखा के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप
पिस्टल देखकर सहमे लोग, कैमरे ने बचा लिया सच : घटना के दौरान प्रधान आरक्षक की कमर में पिस्टल होने का भी दावा किया जा रहा है। विवाद के दौरान मौजूद लोगों पर दबाव की स्थिति बनी होने की बात कही जा रही है।

लेकिन दुकान के सीसीटीवी कैमरे ने पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया।अब यही फुटेज इस मामले का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और घटनाक्रम की पूरी वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

अब सवाल मारपीट नहीं, वर्दी के रुतबे का भी : आरोप सही साबित होता है तो सवाल सिर्फ एक सेल्समैन से कथित मारपीट का नहीं होगा, बल्कि सरकारी हथियार लेकर नशे में सार्वजनिक स्थान पर पहुंचने और पुलिस की पहचान का कथित तौर पर दबाव बनाने का भी होगा।जिस वर्दी का काम आम लोगों को कानून का भरोसा दिलाना है, उसी वर्दी पर अगर निजी दबदबे के इस्तेमाल का आरोप लगे तो मामला गंभीर हो जाता है।

थाना प्रभारी बोले- वीडियो आया है सामने : द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया वीडियो संज्ञान में है। तन्मय तोमर को निलंबित किया है। आगे की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।

इधर, दुकान संचालक मोहन ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। नजर इस बात पर है जांच में सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों से क्या सामने आता है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

9 minutes ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

22 minutes ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

27 minutes ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

41 minutes ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 1 hour ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 2 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 3 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 4 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 4 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!