खबर
Top News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 1:21 pm
शेयर करें:
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा गुरुवार दोपहर केरवा डेम रोड पर हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

निजी फाइनेंस कंपनी में करता था नौकरी
मृतक की पहचान संदीप माहेश्वरी (24) पुत्र शंकर लाल माहेश्वरी के रूप में हुई है। वह बिलकिसगंज का रहने वाला था और भोपाल की एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था।

जानकारी के अनुसार संदीप लोन से जुड़े दस्तावेज एकत्र करने और केवाईसी प्रक्रिया के लिए नीलबड़ इलाके की ओर जा रहा था।

टर्निंग पर सामने से मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, केरवा डेम रोड पर गोशाला के पास एक टर्निंग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

दो महीने बाद होनी थी शादी
बताया जा रहा है कि संदीप की सगाई हो चुकी थी और उसका विवाह अप्रैल माह में तय था। वह इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

पुलिस की कार्रवाई
रातीबड़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि स्कार्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 10 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 10 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 10 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 10 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 10 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 11 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 11 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 11 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 11 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 11 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 11 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 11 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!