खबर
Top News

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार: बढ़ाई मूंग खरीदी की सीमा; दो दिन बाद खत्म हुआ धरना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 12:33 am
शेयर करें:
किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर भोपाल में पिछले दो दिनों से जारी किसानों का आंदोलन आखिरकार सरकार के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान संगठनों के बीच हुई अहम बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिसके बाद किसानों ने देर रात धरना खत्म करने की घोषणा कर दी।

मंत्री समूह के साथ बैठक में बनी सहमति
बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक में सरकार ने हर पात्र किसान से मूंग की 60 प्रतिशत उपज खरीदने पर सहमति जताई। पहले खरीदी की सीमा 25 प्रतिशत थी। इसके साथ ही खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर उसकी समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया।सरकार ने किसानों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।

स्लॉट बुकिंग और खरीदी की तारीख बढ़ेगी
बैठक के बाद कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने सरकार के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने के साथ-साथ स्लॉट बुकिंग व्यवस्था में सुधार और खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।

किसान नेताओं ने खत्म किया आंदोलन
सरकार के फैसलों की जानकारी मिलने के बाद किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से चर्चा की। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने धरना समाप्त होने की पुष्टि की। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा 'कक्का जी' ने इसे किसानों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि संगठन हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

दो दिन तक डटे रहे हजारों किसान
मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेशभर से हजारों किसान भोपाल पहुंचे थे। दो दिनों तक चले आंदोलन के बाद सरकार के फैसलों से किसानों की प्रमुख मांगें पूरी होने पर धरना समाप्त हो गया।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 15 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 15 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 15 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 16 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 16 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 16 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 16 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 16 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 17 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 17 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 17 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 17 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 17 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 17 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 17 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 17 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!