कलेक्टर कार्यालय में ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन है जारी: किसानों के साथ आएंगे युवा; शासन ने लिया संज्ञान, उज्जैन संभाग आयुक्त से आज होगी चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदनावर-झाबुआ नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर झाबुआ में किसानों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज तीसरे दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों के इस अनोखे और कड़े आंदोलन का संज्ञान शासन स्तर पर ले लिया गया है। आंदोलन की खबरें लगातार राजधानी भोपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंच रही थी। मुख्यमंत्री के निजी सचिव डॉ़. सुदाम खाड़े ने गंभीरतापूर्वक इस विषय का संज्ञान लिया है। झाबुआ कलेक्टर भी लगातार आंदोलन कर रहे किसानों से संवाद के साथ ही उच्च अधिकारियों से संपर्क में है।
आंदोलन के रुख को देखते हुए शासन ने मांगों पर विचार किया है, क्योंकि उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने इंदौर में कलेक्टर रहते हुए और फिर उज्जैन में भूमि अधिग्रहण के मामलों को संभाला था और किसानों को राहत दिलाई थी।
झाबुआ में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ भी अब आशीष सिंह बातचीत करेंगे। यह जानकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के संभाग अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर में देते हुए बताया कि उज्जैन में कमिश्नर आशीष सिंह से आंदोलन की मांगों पर चर्चा होगी।
इस आंदोलन में कल दूसरी रात भी किसान इनमें मातृशक्ति, आदिवासी, कृषक, महिलाएं भी है, सभी ने कलेक्टर कार्यालय में कष्टप्रद स्थिति में खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।
आंदोलन के समर्थन में आज इलाके के कई युवक-युवतियां आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे और किसानों के समर्थन में सरकार से चार गुना मुआवजा की मांग रखेंगे।
किसानों का आरोप है कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के मामलों में चार गुना मुआवजे का नियम होने के बावजूद, बदनावर-झाबुआ हाईवे के लिए अधिकारियों ने जल्दबाजी में अवार्ड पारित कर उन्हें केवल दो गुना मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई है।
किसानों का कहना है कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के मामलों में चार गुना मुआवजे की नीति लागू किए जाने के बावजूद बदनावर-झाबुआ नेशनल हाईवे के लिए प्रभावित किसानों को दो गुना मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया अपनाई गई है।
किसानों का आरोप है कि चार गुना मुआवजे की नीति की घोषणा से कुछ दिन पहले ही अधिकारियों ने जल्दबाजी में मुआवजा अवार्ड जारी कर दिया, जिससे बाद में लागू हुई नीति का लाभ प्रभावित किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। किसानों ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर कार्यालय पर शुरू किया गया ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन अनिश्चितकालीन रहेगा।
शुक्रवार को किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और आसपास के क्षेत्रों से किसानों के पहुंचने के बाद आंदोलन को और व्यापक किए जाने की संभावना है। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और समाधान मिलने तक धरना जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस आंदोलन के कारण झाबुआ कलेक्टर कार्यालय का नजारा इस समय बदला हुआ है। कार्यालय दिन के साथ ही रात्रि में भी आबाद है। पूरी रात जनता मौजूद है।
प्रजा अपनी सरकार को और अधिकारियों को जगाने के लिए जमीन पर खुले आसमान के नीचे सो रही है और पहरेदारी के लिए जाग भी रही है।
बदनावर-झाबुआ नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों ने गुरुवार से कलेक्टर कार्यालय पर ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं करने की घोषणा की गई है।
गुरुवार रात किसानों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। कलेक्टर कार्यालय पर लगातार सुबह और शाम को सामूहिक भोजन हो रहा है।
किसान कलेक्टर कार्यालय पर ही भोजन बना रहे हैं और सबको खिला रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!