खबर
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से खेला बदनामी का खेल: विरोध किया तो पूरे परिवार पर जानलेवा हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से खेला बदनामी का खेल

बाणगंगा पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में दर्ज किया केस, आईटी एक्ट न लगाने पर उठे सवाल

दुकानदार से हर माह पैसे मांगने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जेनेंद्र उर्फ जेनू पिता दीपक पंथी, धनंजय उर्फ याशू पिता दीपक पंथी, राजेंद्र पति इंद्रसिंह सिकरवार, सागर पिता रानू मलोरिया और रानी दीपक पंथी निवासी सांई मंदिर डीपी वाली गली, भागीरथपुरा के खिलाफ महज मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया आरोपी धनंजय उर्फ याशू ने उसके भाई के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। उस आईडी से फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे थे। जब उसने इस हरकत पर आपत्ति जताई तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। शोर सुन बहन घर से बाहर आई और गाली न देने को कहा तो आरोपी ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख मां, पिता और छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचे तो राजेंद्र, जेनेंद्र उर्फ जेनू, धनंजय उर्फ याशू, सागर मलोरिया और रानी पंथी ने मिलकर पूरे परिवार से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो हत्या कर देंगे।

आरोपी द्वारा फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बदनाम करने, फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल करने के बावजूद पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज नहीं किया। इसे लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी है।

पीड़िता के भाई ने बताया आरोपियों ने बहन को लाठी-डंडों से पीटा। जमीन पर पटक-पटककर लातें मारीं। परिवार के लोग बीच-बचाव करने आए तो पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब हम लोग घायल हालत में आरोपियों की शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने हमारी एक नहीं सुनी। इस बीच रहवासियों ने हिंदूवादियों को बुलाकर पीड़ित परिवार के साथ हुई घटना बताई, जिस पर हिंदूवादी थाने पहुंचे और चर्चा की, तब जाकर केस दर्ज किया गया।

हिंदूवादी मानसिंह राजावत ने बताया आरोपियों का इतना आतंक है कि वह हर बार पीड़िता और उसके परिवार को बेरहमी से पीटते हैं और थाने में पैसा देकर बिना कार्रवाई के छूट जाते हैं। आरोपी दीपक पंथी पासपोर्ट ऑफिस में कार्यरत है, जिसके चलते वह धन्नासेठ बना बैठा है। मामले में आरोपियों पर गंभीर धाराओं में कायमी कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। फिलहाल गंभीर घायल पीड़िता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा और उसके परिवार पर पड़ोसी रसूखदार बदमाश परिवार द्वारा जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पंथी नामक युवक ने छात्रा के भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल किए और उसे ‘कॉलगर्ल’ तक बता डाला।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर पहुंचकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया और थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने पहले अदमचेक काटकर रवाना कर दिया। आखिरकार हिंदूवादियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों पर केस तो दर्ज किया गया, लेकिन केवल मारपीट की धाराओं में, जबकि मामला आईटी एक्ट से जुड़ा है।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

less than a minute ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

14 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

24 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

40 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

44 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!