खबर
Top News

राहुल से छात्रा बोली: हर तरफ फर्जीवाड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 7:12 pm
शेयर करें:
राहुल से छात्रा बोली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर बात कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए।
नर्सिंग की एक स्टूडेंट ने राहुल से कहा- एमपी में हजारों नर्सिंग स्टूडेंट पर असर पड़ रहा है। सरकार को कोई मतलब नहीं है, वे हमारी बात सुनने नहीं आए।

मैं उम्मीद से आई कि आप मेरी बात सुने। मैं मिडिल क्लास से हूं। फीस को लेकर पापा से कहा कि तो वे बोले कि इतनी ज्यादा फीस नहीं भर पाउंगा। इसके बाद मैंने काल सेंटर में नौकरी करके पैसे जोड़े।राहुल ने पूछा- क्या औसत स्टूडेंट को रोजगार मिल सकता है?

राहुल गांधी ने एक छात्र से पूछा, “आपको लगता है कि हिंदुस्तान के एवरेज स्टूडेंट को रोजगार मिल सकता है?” छात्र ने जवाब दिया, “बिल्कुल सर, मिल सकता है। मिलना चाहिए। बहुत सारी भर्तियां खाली हैं, भर्तियां नहीं होती हैं।”

राहुल ने पूछा, “तो फिर क्यों नहीं मिलता?”
छात्र ने कहा, “यहां पर सिस्टम ऐसा है। हम लोग आंदोलन करते हैं कि भर्तियां निकालिए, रिजल्ट रोक दिए जाते हैं। बहुत सारे पद निकलते ही नहीं हैं। संविदा से भर दिए जाते हैं। प्राइवेटाइजेशन कर रहे हैं। जो मेन पद हैं, वो भरे नहीं जा रहे। आज भी डेटा बता रहा है कि आधे पद खाली हैं।”
राहुल के कार्यक्रम में एक MBBS छात्र ने मध्य प्रदेश में भर्तियों से जुड़ी समस्या बताते हुए कहा, “पिछले 8 सालों से जितनी भी भर्तियां होती हैं, सब पर 13% होल्ड कर दिया जाता है। प्रीलिम्स हो जाती है, मेंस परीक्षा हो जाती है, इंटरव्यू भी हो जाता है, लेकिन सिलेक्शन के लिए 13% रोक देते हैं।”

छात्र ने कहा, “मेरे जैसे युवा कम से कम 4 लाख हैं और डायरेक्ट 87 हजार बच्चे होल्ड हैं। MBBS, व्यापम और जितनी भी परीक्षाएं होती हैं, सब पर 13% रोक लग जाती है।

कोर्ट का बहाना देकर सरकार हर बार रोकती है। कोर्ट ने कई बार कमेंट किया कि आप अपना रिजल्ट क्यों नहीं देते? अपना ही कानून क्यों लागू नहीं करते?”

हम लोग 8 साल से ओवरएज हो गए हैं। पूरे प्रदेश में इतने सारे स्टूडेंट हैं कि सबकी स्थिति खराब है। मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

हम इंतजार कर रहे हैं कि हमारा रिजल्ट कब आएगा, नियुक्ति कब होगी। युवा एसडीएम और डीएम बन सकते हैं, लेकिन आज बेरोजगार बैठे हैं। मैं खुद यहां इंदौर में पार्ट-टाइम जॉब करता हूं।

राहुल गांधी ने एक छात्रा से पूछा कि- जो सिस्टम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को प्रोटेक्ट करने के लिए बना है, वही सिस्टम स्टूडेंट्स पर आक्रमण कर रहा है। इसके बारे में आप क्या सोचती हैं?

इस पर छात्रा ने कहा कि यूनिवर्सिटीज बिल्कुल कोऑपरेट नहीं कर पा रही हैं। हर तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है। कहीं भी ट्रांसपेरेंसी नहीं है। हम चाहते हैं कि जो समस्याएं आपके सामने लेकर आए हैं, उनका अच्छा समाधान मिले और हमारी सारी समस्याएं दूर हों।

आज स्टूडेंट खुश नहीं, उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा
राहुल गांधी ने कहा- अगर आज हम स्टूडेंट्स से बात करें तो वे खुश नहीं हैं। स्टूडेंट्स असहज हैं, उन्हें अपना भविष्य नहीं दिख रहा और वे दबाव में हैं।

उन्होंने कहा- आइए, स्टूडेंट्स की आवाज सुनते हैं। आप सिस्टम के बारे में क्या कह रहे हैं, उसे सुनते हैं। छात्रों के मन में यह सवाल है कि परीक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए? कैसे भरोसा करें कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है? कैसे पता चले कि किसी परीक्षा में सही तरीके से चयन हुआ है या नहीं?

संबंधित समाचार

राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

5 minutes ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

6 minutes ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

11 minutes ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

17 minutes ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Top News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

21 minutes ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

25 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

28 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

30 minutes ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

40 minutes ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

about 1 hour ago
रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
Top News

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

about 1 hour ago
जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा
Top News

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

about 1 hour ago
नशे के अड्डे पर छापा
Top News

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी
Top News

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

about 2 hours ago
सनसनीखेज वारदात
Top News

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश
Top News

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!