इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला डॉक्टर को आया हार्ट अटैक: मंच पर गिरी; दूसरे डॉक्टरों ने दिया सीपीआर, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब प्रेजेंटेशन के दौरान एक महिला डॉक्टर को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। मंच से संबोधित करते हुए उनकी तबीयत बिगड़ी और वे वहीं गिर पड़ीं।
सीपीआर देना शुरू किया
कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य डॉक्टरों और मेडिकल डेलिगेट्स ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सीपीआर देना शुरू किया। समय पर मिले इस इमरजेंसी ट्रीटमेंट के चलते डॉक्टर की सांसें दोबारा लौट आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
मैंगलोर से आई थी डॉक्टर
डॉक्टर की पहचान डॉ. श्रीन बुटोले (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के मैंगलोर से इंदौर आई थीं। वे इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर हिस्सा ले रही थीं। घटना के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
कुछ देर के लिए रोका गया कार्यक्रम
यह सम्मेलन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित कई देशों से यूरोलॉजिस्ट शामिल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
सीपीआर क्या होता है?
सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन अचानक रुक जाती है।
सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य व्यक्ति भी केवल हाथों से चेस्ट कंप्रेशन देकर मदद कर सकता है, बशर्ते तुरंत कदम उठाया जाए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!