गोवा से लेकर दिल्ली तक फैला था नशे का नेटवर्क: अबान का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट ने अपनी पैनी कलम से जिस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोली थीं, उसमें पुलिस ने सनसनीखेज सच सामने ला दिया है। पार्टी, इवेंट मैनेजमेंट और लग्जरी लाइफस्टाइल की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला अबान शकील गिरोह गोवा, इंदौर, भोपाल, मुंबई और दिल्ली तक सक्रिय था।
पुलिस जांच में साफ हुआ है अबान शकील और उसका साथी बाबा उर्फ वैभव शर्मा जानबूझकर युवतियों को पैडलर के तौर पर इस्तेमाल करते थे, क्योंकि उन पर शक कम होता था। मोटे कमीशन और ड्रग्स की फ्री खुराक का लालच देकर उन्हें तस्करी में उतारते थे।
खुलासा फर्स्ट पहले ही पार्टी कल्चर के पीछे चल रहे नशे के खेल का खुलासा कर चुका था। पुलिस की जांच में सामने आया बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर बड़ी-बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज करते थे।
इनकी एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए रखी जाती थी। रईसजादों को एमडी ड्रग्स परोसी जाती थी और धीरे-धीरे उन्हें नशे का आदी बनाया जाता था। स्कूल, क्रिकेट अकादमी और इवेंट मैनेजमेंट जैसे इज्जतदार कवर के पीछे नशे का संगठित कारोबार चल रहा था। जांच में गिरोह का नेटवर्क चार से पांच राज्यों में फैले होने की पुष्टि हुई है।
कीमत 10 हजार रुपए प्रति ग्राम, पब-बार में सप्लाई
पूछताछ में बाबा शर्मा ने खुलासा किया गोवा सहित कई राज्यों के पब, बार और क्लबों में 10 हजार रुपए प्रति ग्राम एमडी सप्लाई की जाती थी। पुलिस सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कनाड़िया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिना नंबर की इको स्पोर्ट्स, थार और एक एसयूवी जब्त की है।
क्रिकेट एसोसिएशन से किया बर्खास्त
ड्रग्स तस्करी में नाम आने के बाद भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने अबान शकील को सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। कोहेफिजा की करोड़ों की कोठी, लग्जरी कारें और हाई प्रोफाइल पार्टियां सब अब जांच के दायरे में हैं।
खुलासा फर्स्ट पहले ही आगाह कर चुका था कि पार्टी कल्चर के नाम पर युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलने वाला यह खेल शहर और प्रदेश के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। पुलिस कार्रवाई से उम्मीद है इस नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!