देश में 15 को, यहां 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस: अंग्रेजी तारीख नहीं; पंचांग की तिथि से होगा आजादी का जश्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस साल आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बजाय उस वैदिक तिथि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जिस तिथि पर 1947 में देश आजाद हुआ था। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक 15 अगस्त 1947 को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी और इस वर्ष यह तिथि 11 अगस्त को पड़ रही है।
दीपावली-होली तिथि से तो स्वतंत्रता दिवस क्यों नहीं?
मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास का कहना है कि दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा और होली जैसे सनातन पर्व हर साल पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। इसी मान्यता के आधार पर बड़े गणेश मंदिर में वर्षों से स्वतंत्रता दिवस भी पंचांग की तिथि के मुताबिक मनाने की परंपरा चली आ रही है।
11 अगस्त को तिरंगा यात्रा, गणेशजी को अर्पित होगा राष्ट्रध्वज
मंदिर में 11 अगस्त को धार्मिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भगवान बड़े गणेश को तिरंगा अर्पित करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज का पूजन किया जाएगा।
महाआरती के बाद ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के बीच मंदिर के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
परिवार का दावा- सूर्यनारायण व्यास ने निकाला था आजादी का मुहूर्त
इस परंपरा को मंदिर प्रबंधन ऐतिहासिक घटनाक्रम से भी जोड़ता है। पं. अक्षत व्यास के मुताबिक उनके पूर्वज प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. सूर्यनारायण व्यास ने 1947 में भारत की स्वतंत्रता के लिए ज्योतिषीय मुहूर्त निकाला था।
परिवार के अनुसार, स्वतंत्रता से पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गोस्वामी गणेश दत्त महाराज के माध्यम से पं. सूर्यनारायण व्यास को दिल्ली बुलवाया था। उनसे ज्योतिषीय गणना के आधार पर भारत की स्वतंत्रता के लिए उपयुक्त समय पर राय ली गई थी।
14 और 15 अगस्त में से चुनी गई थी तारीख
पं. सूर्यनारायण व्यास के बेटे और दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक डॉ. राजशेखर व्यास के मुताबिक उस समय 14 और 15 अगस्त की तारीखों को लेकर विचार हुआ था। उनका दावा है कि ज्योतिषीय गणना के बाद भारत के लिए 15 अगस्त का समय उपयुक्त बताया गया।
इसी ऐतिहासिक और पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बड़े गणेश मंदिर में स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजी तारीख के बजाय 1947 की वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाता है।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!