खबर
Top News

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार: खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार

लाइसेंस नवीनीकरण में भी परिवारवाद के आरोप

एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाइसेंस जारी होने की चर्चा से नया विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क में पटाखा बाजार के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही बाजार सजा लिया और लाइसेंस जारी होने से पहले दुकानों का संचालन शुरू कर पटाखों की बिक्री भी होने लगी।

खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार अनियमितताओं का खुलासा किए जाने और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने रीजनल पार्क के 41 थोक पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस का रिन्यूअल किया है। अब सूत्रों के हवाले से यह बात का खुलासा हुआ है कि जारी लाइसेंसों में एक ही परिवार के कई सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि और लाइसेंसधारियों की सूची सामने आना बाकी है। ऐसे में लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी रही या नहीं, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

खुलासा फर्स्ट ने पिछले वर्ष भी अस्थायी पटाखा बाजारों में कथित अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया था। इनमें जमीन आवंटन, टेंडर प्रक्रिया, पार्किंग शुल्क की वसूली, दुकानों के आवंटन, अस्थायी दुकानों के निर्माण के टेंडर और व्यापारियों से निर्धारित राशि से अधिक रकम वसूलने जैसे मामले शामिल थे।

अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाले अस्थायी पटाखा बाजारों में बाहरी तत्वों के कथित हस्तक्षेप की शिकायतें भी सामने आई थीं। राऊ तहसील क्षेत्र में बाजार आवंटन की प्रक्रिया से जुड़े एक व्यक्ति के अपहरण का मामले का खुलासा किया गया था।

इसके बाद अस्थायी दुकानों के निर्माण का काम कथित तौर पर कुछ बदमाशों द्वारा किए जाने और व्यापारियों से प्रति दुकान 25 हजार रुपये वसूले जाने के आरोप सामने आए थे। बताया गया था कि इस संबंध में तहसीलदार और संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दी गई।

इन पुराने मामलों की निष्पक्ष जांच और वर्तमान बाजार की व्यवस्था का सत्यापन जरूरी है, ताकि व्यापारियों से अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन की आशंकाओं पर विराम लग सके।

रीजनल पार्क में थोक व्यापारियों का बाजार लगा है। आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी खुदरा पटाखा बाजार भी लगेंगे। पिछले अनुभवों को देखते हुए इन में जमीन आवंटन, दुकान निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा और व्यापारियों से ली जाने वाली राशि की निगरानी अहम होगी।

प्रशासन के सामने चुनौती यह है कि बाजार शुरू होने से पहले सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएं। दुकानों के आवंटन और निर्माण के टेंडर सार्वजनिक हों, निर्धारित शुल्क की जानकारी दी जाए।

...फिर भी बाजार की व्यवस्था पर सवाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण पर रोक लगाई जाए। लाइसेंस जारी करते समय निर्धारित शर्तों का पालन, दुकानों का भौतिक सत्यापन और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि किसी जिले में अप्रिय स्थिति बनने पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। इसके बावजूद रीजनल पार्क में बाजार के संचालन से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

अब तक बाजार की जमीन के आवंटन, लाइसेंस प्रक्रिया, दुकानों के संचालन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना जरूरी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 17 लाइसेंस निलंबित, 42 मामलों में एफआईआर की जानकारी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 17 लाइसेंस निलंबित करने और 42 मामलों में एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पटाखों के भंडारण तथा क्रय-विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि छोटे व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, लेकिन जनसुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। अब सवाल यह है कि जब प्रदेश स्तर पर लाइसेंस, भौतिक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं, तो इंदौर के रीजनल पार्क में बाजार की शुरुआत से लेकर लाइसेंस रिन्यूअल तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कब होगी?

एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाइसेंस जारी होने की चर्चा पर प्रशासन आधिकारिक स्थिति कब स्पष्ट करेगा? साथ ही, पिछले वर्षों में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला एक बार फिर कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाएगा?

खुलासा फर्स्ट द्वारा लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया में परिवारवाद की स्थिति स्पष्ट करने के लिए एडीएम से सूची मांगी गई थी, लेकिन सूची तैयार नहीं होना बताया गया।

संबंधित समाचार

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

2 minutes ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

5 minutes ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

15 minutes ago
वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

21 minutes ago
अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
Top News

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

26 minutes ago
भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां
Top News

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

32 minutes ago
लव जिहाद का मामला
Top News

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

32 minutes ago
20 करोड़ के कार्यों की सौगात
Top News

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

41 minutes ago
5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Top News

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

about 1 hour ago
इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप
Top News

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

about 1 hour ago
डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल
Top News

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Top News

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

about 2 hours ago
23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
Top News

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

about 2 hours ago
स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम
Top News

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

about 2 hours ago
किसान के घर 50 लाख की चोरी
Top News

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Top News

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

about 2 hours ago
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत
Top News

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

about 3 hours ago
मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा
Top News

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

about 3 hours ago
दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!