अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधि अधिकारी मनीष श्रीवास्तव पर बिलों की फाइलों में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पेमेंट अटकाने के गंभीर आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईडीए के विधि विभाग में अधिवक्ताओं के विधिक शुल्क के बिलों का भुगतान करवाने के बदले कथित रूप से कमीशन मांगने का मामला सामने आया है। आईडीए के विधि अधिकारी मनीष श्रीवास्तव पर आरोप है कि विभिन्न न्यायालयों में आईडीए की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के बिलों का भुगतान कराने के लिए कमीशन की मांग की जाती है और कमीशन नहीं देने की स्थिति में बिलों की फाइलों में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर भुगतान अटकाया जाता है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आईडीए के अधिवक्ताओं के बिलों का भुगतान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के आधार पर किया जा रहा है अथवा भुगतान के लिए अनुचित आर्थिक मांगों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यायालयीन प्रकरणों के आवंटन में भी कमीशन का खेल
बिलों के भुगतान के अतिरिक्त विधि अधिकारी मनीष श्रीवास्तव पर न्यायालयीन प्रकरणों के आवंटन के बदले भी कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ताओं को नए प्रकरण आवंटित करवाने के लिए भी श्रीवास्तव द्वारा कथित रूप से कमीशन की मांग की जाती है।
बताया गया कि पूर्व में आईडीए के न्यायालयीन प्रकरणों के आवंटन तथा अधिवक्ताओं के विधिक शुल्क के भुगतान के लिए इस प्रकार कमीशन की मांग नहीं की जाती थी।
बिल भुगतान फाइलों की जांच से हो सकता है खुलासा
इस पूरे मामले में अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत बिलों, उन पर लगाई गई आपत्तियों, भुगतान स्वीकृति की प्रक्रिया तथा भुगतान में हुए विलंब की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह आईडीए की विधिक एवं वित्तीय कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।
इस संबंध में संभागायुक्त एवं आईडीए अध्यक्ष के समक्ष मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित बिलों की फाइलों की जांच की मांग की गई है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!