वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई: अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकृत सीमा से अधिक उपकरण रखने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर गीता भवन चौराहा स्थित वी वन अस्पताल (ए यूनिट ऑफ मेडिहील हेल्थकेयर प्रालि) के स्टोर रूम में रखी एक अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन जांच दल ने सील कर दी।
इसके साथ ही नियम उल्लंघन को लेकर अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं बिना अनुमति अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन बेचने के मामले में जंजीरावाला चौराहा स्थित न्यू बोर्न केयर सेंटर की मशीन भी सील की गई।
वी वन अस्पताल के पास पीसीपीएनडीटी पंजीयन क्रमांक 767 दर्ज है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी के निर्देशन में निरीक्षण दल ने जब परिसर की जांच की, तब आधिकारिक पंजीयन प्रमाण-पत्र में दर्ज सोनोग्राफी मशीन के अलावा एक अतिरिक्त मशीन स्टोर रूम में पाई गई।
अनरजिस्टर्ड उपकरण मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके पालन में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिव्यानी अहरवाल और दीपमाला बामने ने अस्पताल पहुंचकर उक्त मशीन को सीलबंद किया। प्रशासन ने मामले में आगे की कानूनी व विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
बिना अनुमति मशीन बेचने पर भी लिया एक्शन
इधर, बिना अनुमति अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन बेचने के मामले में जंजीरावाला चौराहा स्थित न्यू बोर्न केयर सेंटर की मशीन भी सील कर दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी के अनुसार निरीक्षण में खुलासा हुआ कि केंद्र के पंजीकृत चिकित्सक जफर खान ने सक्षम प्राधिकारी की अनुमति लिए बिना ही अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन समेत पूरा केंद्र किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
कलेक्टर के निर्देश पर जोनल अधिकारी दिव्यानी अहिरवार और पर्यवेक्षण दल की सदस्य दीपमाला बामने ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके साथ ही संबंधित संचालक और चिकित्सक को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!