20 करोड़ के कार्यों की सौगात: रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

बनेगी 18 करोड़ की मास्टर प्लान सड़क, 2.25 करोड़ से बिछेगी नर्मदा लाइन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड-17 स्थित कुशवाह नगर में करीब 20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इनमें टिगरिया बादशाह से कुशवाह नगर मेन रोड होते हुए बाणगंगा तक 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली मास्टर प्लान सड़क और अमृत 2.0 योजना के तहत 2.25 करोड़ रुपए की नर्मदा लाइन का कार्य शामिल है। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को समस्यामुक्त बनाकर मॉडल विधानसभा बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि कुशवाह नगर मेन रोड को पहले 100 फीट चौड़ा बनाने की योजना थी, लेकिन रहवासियों और व्यापारियों के आग्रह पर इसे 60 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है।
सड़क का निर्माण दिवाली के बाद शुरू होगा। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही महापौर से निर्माण कार्य की निगरानी के लिए सक्षम अधिकारी नियुक्त करने को कहा।
यह सड़क टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका बाणगंगा तक बनेगी। इसके बनने से पश्चिमी क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। बाणगंगा और मरीमाता क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने तथा आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। मंत्री ने निर्माण में बाधक हिस्सों को हटाने में रहवासियों से सहयोग की अपील की।
गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग: मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि क्षेत्र के प्रतिभावान गरीब बच्चों के लिए नमो कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी। इसमें 100 बच्चों का चयन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। कौटिल्य अकादमी के शिक्षक उन्हें मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
महापौर ने गिनाए विकास कार्य
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कुशवाह नगर मेन रोड के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसे मास्टर प्लान में शामिल कर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। उन्होंने बताया कि शहर में मास्टर प्लान के तहत 24 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों ने मंत्री विजयवर्गीय का नागरिक अभिनंदन किया और उन्हें फलों से तौला। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद शिवम यादव, सीमा डाबी, मनीष शर्मा, निरंजन सिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!