भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां: आज रात 12 बजे तक और समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के विरोध में अब तक 5 हजार से ज्यादा आपत्तियां आ चुकी हैं। इनकी छंटनी में ही करीब 15 दिन लगेंगे। इसके बाद सुनवाई का शेड्यूल जारी होगा। बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में बदलाव, अवैध निर्माण और चौड़ी सड़क के विरोध में सबसे ज्यादा आपत्तियां मिली हैं। आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन दावे-आपत्ति दर्ज किए जा सकेंगे।
शाहपुरा स्थित टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दफ्तर में पिछले 2 दिन से आपत्तियों को दर्ज कराने वालों की भीड़ लगी हुई हैं। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के साथ व्यापारी पहुंचे। कई रहवासियों ने भी निर्माण समेत अन्य विषयों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
दावे-आपत्ति के लिए 30 दिन का समय शनिवार रात 12 बजे पूरा हो जाएगा। चूंकि, इस दिन सरकारी छुट्टी है। इसलिए लोग ऑनलाइन तरीके से ही दावे-आपत्ति लगा सकेंगे। क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने इसे लेकर आपत्ति ली है।
उन्होंने संयुक्त संचालक टीएंडसीपी को भेजे गए आवेदन में मांग की है। उन्होंने बताया कि क्रेडाई के साथ अन्य संस्थाएं और नागरिक समूह भी योजना पर आपत्तियां और सुझाव जुटा रहे हैं। आखिरी दिनों में कार्यालय बंद होने या ऑनलाइन आवेदन में परेशानी आने से किसी की बात छूट न जाए, इसके लिए पहले से इंतजाम करने का आग्रह है।
बिज-1 और बिज-2 जोन हटाने की मांग
किसान चाहते हैं कि उनकी कृषि भूमि का उपयोग खेती के लिए ही सुरक्षित रखा जाए। अनोखी सिंह पटेल के मुताबिक, किसानों के पास आजीविका का प्रमुख साधन खेती है। इसलिए उन्होंने भोजताल संरक्षण जोन-1 (बिज-1) और जोन-2 (बिज-2) को हटाने और कृषि भूमि का लैंडयूज कृषि ही रखने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि मौजूदा ड्राफ्ट में बड़ा तालाब के आसपास की कृषि भूमि के भू-उपयोग में बदलाव का प्रस्ताव किया गया है। इसी वजह से किसान अपनी जमीन के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!