5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: 10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख सेमीकंडक्टर एवं तकनीकी केंद्र बनाने की दिशा में शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि समिट के माध्यम से प्रदेश को लगभग 5,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। आयोजन में एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और स्वीडन के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा फोटोनिक्स एवं क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की। इनके माध्यम से चिप डिजाइन, अनुसंधान, नवाचार, प्रोटोटाइपिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और उन्नत तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इंदौर-उज्जैन इकोनॉमिक कॉरिडोर में भी सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड पैकेजिंग और चिप डिजाइन जैसे हाईटेक उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
25 से अधिक नीतियों से निवेश को प्रोत्साहन
डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर औद्योगिक विकास के नए अवसर खोले हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित विभिन्न प्रयासों से प्रदेश को करीब 34 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता पांच हजार मेगावाट से बढ़कर 32 हजार मेगावाट हो गई है।
फार्मा, टेक्सटाइल, रक्षा उत्पादन और टेलीकॉम विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने उद्योगों के विकास के साथ श्रमिकों के हितों की रक्षा को भी प्राथमिकता बताया।
स्टार्टअप विजेताओं को छह लाख के पुरस्कार: समिट में एमपी सेमीकॉन स्टार्टअप चैलेंज के विजेताओं को कुल छह लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इसमें प्रथम पुरस्कार तीन लाख, द्वितीय पुरस्कार दो लाख और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपए रहा।
प्रतियोगिता में 25 चयनित स्टार्टअप्स की प्रस्तुति के बाद 10 फाइनलिस्ट चुने गए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार कर तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने कुशल मानव संसाधन, सरल स्वीकृति प्रक्रियाओं और प्रशिक्षण संस्थानों को उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। समिट में आठ पैनल चर्चाएं, पांच राउंड टेबल और छह की-नोट संबोधन भी आयोजित किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!