प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद: उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राज्य सरकार के सभी विभागों में पदोन्नति के आदेश जारी होने के बावजूद वन विभाग में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर प्रमोशन नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों ने 24 अगस्त को वन विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री के आभार प्रदर्शन कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वन बल प्रमुख और प्रमुख सचिव से कई बार आग्रह के बावजूद उनकी पदोन्नति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हाईकोर्ट पहुंचा पदोन्नति का मामला
मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह परिहार की ओर से इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में पदस्थ उप वन क्षेत्रपालों के आग्रह पर दायर याचिका का प्रकरण क्रमांक WP/34988/2026 है, जो 21 अगस्त 2026 को रजिस्टर हुआ है।
संगठन के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 जून 2025 को मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 जारी किए थे। इसके आधार पर वन विभाग में भी विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति के निर्देश दिए गए।
दूसरे कैडर में प्रमोशन, उप वन क्षेत्रपालों को इंतजार
कर्मचारियों का कहना है कि वन विभाग में वन क्षेत्रपाल से सहायक वन संरक्षक, वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल और वनरक्षक से वनपाल समेत अन्य संवर्गों में पदोन्नति के आदेश जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नति के आदेश अब तक जारी नहीं किए गए हैं।
इसी देरी को लेकर कर्मचारियों में भेदभाव और नाराजगी की भावना है।
510 पदोन्नत कर्मचारियों का भोपाल में आभार प्रदर्शन
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की ओर से 24 अगस्त को भोपाल में 510 पदोन्नत शासकीय सेवकों के आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक, उप वन क्षेत्रपाल संवर्ग को पदोन्नति नहीं मिलने के कारण इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है।
संगठन ने प्रमुख सचिव वन विभाग और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र देकर तीन दिन में पदोन्नति आदेश जारी करने का आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
‘पदोन्नति नहीं तो आभार प्रदर्शन से भी दूरी’
मप्र कर्मचारी कांग्रेस का कहना है कि पदोन्नति नियम-2025 लागू होने के बावजूद उप वन क्षेत्रपालों के प्रमोशन में देरी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संगठन ने इस मुद्दे को हाईकोर्ट तक पहुंचा दिया है। अब कर्मचारियों की नजर विभागीय कार्रवाई और न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर है।
यह जानकारी मप्र कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एसपी राय ने दी।
संबंधित समाचार

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान:जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं मिले; सभी बच्चे स्वस्थ

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में चली गई जान

तैराकों का विरोध, पूल बचाने की गुहार:विधायक के घर पहुंचे खिलाड़ी; मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की मांग

फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले:ट्रेड सेंटर सील; 300 दुकान-ऑफिस होते हैं संचालित, बायपास पर नगर निगम की कार्रवाई

कंबलों के नीचे छिपा था कई किलो डोडाचूरा:कंटेनर से लाखों का माल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला:इन बच्चों की परीक्षा फीस होगी माफ; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

इस पद के लिए मध्यप्रदेश से इन नेताओं के नाम भेजे:पदोन्नति की तैयारी; जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर भी नजर

बेच नहीं पाए तो छिपा दी चांदी:मंदिर चोरी में तीन गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

रिटायरमेंट के सालों बाद पेंशन से वसूली नहीं:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कीं

सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी:शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश; दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

सराफा व्यापारी से लूट का आठवां आरोपी गिरफ्तार:लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

11वीं के छात्र ने की आत्महत्या:नए स्कूल में दाखिले के दो दिन बाद फांसी लगाई; नहीं मिला सुसाइड नोट

निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा:एएचओ ने निकाला जूता; फिर दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’

नाना के फोन से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा:2 ऐप मिले; डिजिटल कड़ियां खंगालीं तो दुबई तक पहुंचा कनेक्शन, 12 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, सड़क पर रील बनाना पड़ा भारी:पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो; मांगी सार्वजनिक माफी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!