मुख्यमंत्री बोले: 'भारत-पाकिस्तान के विभाजन का पाप किसी के सिर पर है, तो वह कांग्रेस के सिर पर'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खंडवा के लिए नई पुलिस बटालियन की घोषणा की और लंबे समय से लंबित खंडवा-मूंदी मार्ग के टेंडर 15 सितंबर तक जारी करने का ऐलान किया।
खंडवा को मिलेगी नई बटालियन
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा संवेदनशील श्रेणी का जिला है, इसलिए यहां नई बटालियन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि खंडवा-मूंदी मार्ग के निर्माण का टेंडर 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। करीब 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के खराब होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के लिए कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष के तहत 'बलराम वर्ष' मना रही है। उन्होंने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने, अगले महीने से प्रदेश सरकार की बस सेवा दोबारा शुरू करने और दूध उत्पादन में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्नतशील किसानों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान भी किया गया।
कांग्रेस पर तीखा हमला
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि आजादी से पहले कांग्रेस ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन किया, जिससे हिंदू-मुस्लिम राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी राजनीति ने देश के विभाजन की परिस्थितियां पैदा कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "यदि भारत-पाकिस्तान के विभाजन का पाप किसी के सिर पर है, तो वह कांग्रेस के सिर पर है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन को भी कलंकित करने का काम किया।
15 अगस्त पर क्रांतिकारियों को याद करने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगा फहराएगा और सभी नागरिकों को उन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।
UCC और विकास कार्यों का भी किया जिक्र
डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता (UCC) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में इसे लागू किया जा चुका है और देश में एक समान कानून की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत ओंकारेश्वर में ₹3500 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक ही सीमित न रहें, बल्कि आधुनिक और उन्नत खेती को भी करियर के रूप में अपनाने पर विचार करें।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विजय शाह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!