अब पता चला कैसे हुई थी छात्र की मौत: रिपोर्ट में खुलासा; अधीक्षक पर एफआईआर, हॉस्टल में कई बच्चे हुए थे बीमार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
21 अगस्त को कुंडम तहसील के हरदुली आदिवासी छात्रावास में जिस बैगा छात्र की मौत हुई थी उसका कारण पता चल गया है।
अब जानकारी मिली है कि इसका कारण वहां पर परोसा जा रहा दूषित भोजन था। इसी के सेवन के बाद छात्र बीमार पड़े थे।
इस बात का खुलासा प्रशासनिक जांच रिपोर्ट के साथ पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच से हो गया है।
अधीक्षक ही मंगवाते थे खाद्य सामग्री
जांच में यह भी पता चला है कि छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र झारिया ही घटिया किस्म की खाद्य सामग्री गांव से मंगवाते थे।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि घटिया खाद्य सामग्री खाने से अन्य 12 छात्रों की तबीयत भी बिगड़ी थी।
रिपोर्ट सामने आने के बाद कुंडम पुलिस ने अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अन्य लापरवाहों की भी जांच
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस लापरवाही में अधीक्षक के साथ और कौन-कौन शामिल था।
जिस छात्र की मौत हुई उसका नाम राजाराम धुर्वे है। 14 साल के इस छात्र ने 20 अगस्त को एक दर्जन छात्रों के साथ खाना खाया था।
तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर 21 अगस्त को उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हॉस्टल में रहते हैं 25 छात्र
जानकारी के अनुसार हॉस्टल में रहने वाले छात्र हरदुली स्कूल में पढ़ते हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 25 छात्र हैं।
बैगा आदिवासी छात्र की मौत को लेकर आदिमजाति मंत्री विजय शाह ने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने लापरवाही की है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षक की तलाश कर रही पुलिस
जांच के दौरान अधीक्षक गजेंद्र झारिया की गंभीर लापरवाही पाई गई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश के लिए कुंडम थाना पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!