पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे: दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट भाटिया ने कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ नगर निगम द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
चौकसे ने आरोप लगाया कि जनता के हित में आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को मुकदमों के जरिए डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इससे पीछे हटने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि निगम की पीली गैंग की कार्रवाई और सड़क किनारे कारोबार करने वाले गरीबों से कथित अवैध वसूली के खिलाफ पार्टी लगातार संघर्ष करेगी।
गरीब कारोबारियों पर कार्रवाई का विरोध करने पर पार्षद पर मुकदमा- चौकसे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दीपावली के नजदीक आने पर बड़ी संख्या में गरीब लोग त्योहार से जुड़ी वस्तुओं का कारोबार कर परिवार चलाते हैं। आरोप है कि नगर निगम की पीली गैंग पालदा क्षेत्र में ऐसे कारोबारियों को हटाने और उनका सामान जब्त करने की कार्रवाई कर रही थी।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद कुणाल सोलंकी ने इसका विरोध किया और निगम की गाड़ी के सामने बैठकर कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इसके बाद निगम ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कराया।
चौकसे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराकर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर सवाल उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।
पीली गैंग की कथित वसूली पर कार्रवाई की मांग- चौकसे ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे कारोबार करने वाले लोगों से निगम की पीली गैंग द्वारा कथित तौर पर अवैध वसूली की जाती है। पैसा नहीं देने पर सामान जब्त कर उन्हें हटा दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की शिकायतें निगम अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है, तो इसके पीछे क्या कारण हैं? चौकसे ने दीपावली तक गरीब कारोबारियों को राहत देने की मांग करते हुए कहा कि निगम को स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए कि त्योहार तक उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, उनका सामान जब्त नहीं होगा और उनसे अवैध वसूली नहीं की जाएगी।
पुलिस आयुक्त से मिलेंगे कांग्रेस के प्रतिनिधि- चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दर्ज प्रकरण का विरोध किया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और प्रकरण की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने की मांग करेगा।
सड़क किनारे पार्किंग शुल्क लगाने की तैयारी का विरोध- चौकसे ने नगर निगम द्वारा शहर की 24 सड़कों को ठेके पर देकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यदि सड़कों पर पार्किंग शुल्क लगाया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
उनके मुताबिक, कांग्रेस के विरोध के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि सड़क किनारे पार्किंग शुल्क लगाने या नहीं लगाने का फैसला महापौर परिषद करेगी। चौकसे ने इसे कांग्रेस के विरोध का असर बताते हुए कहा कि जिस निगम पर नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने, सफाई व्यवस्था सुधारने और सड़कों के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी है, वह अब सड़क किनारे वाहन खड़े करने के लिए शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस किसी भी सड़क पर पार्किंग शुल्क लगाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी। चौकसे ने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की जनता पर इस तरह का आर्थिक बोझ डालने का विरोध जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!