बेबी अनिका का जीवन बचाने का अभियान लगातार जारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहद गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बेबी अनिका शर्मा का जीवन बचाने का एक बड़ा और संवेदनशील अभियान शहर में चल रहा है। हर कोई व्यक्ति इसमें अपनी ओर से मदद की आहूति देने को आतुर है।
पूरे शहर में हर स्थान पर लोग अपने स्तर पर बेबी अनिका के लिए राशि एकत्र करके प्रदान कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो अपनी ओर से बड़ी मदद दे रहे हैं।
बेबी अनिका का जीवन बचाने के अभियान चला रहे अनीश पांडे ने बताया कि शहर का हर संवेदनशील और जागरूक व्यक्ति बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए अपने स्तर पर आगे आ रहा है और मदद कर रहा है। न केवल खुद बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है।
इस तरह, ये अभियान अब लोगों का बन गया है और बड़ी संख्या में महिलाएं भी आगे आकर बेबी अनिका के लिए मदद जुटा रही हैं। कल वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव ने सपत्निक बेबी अनिका का दुलार कर अपनी ओर से एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।
ठीकरी के नार्मदीय ब्राह्मण समाज की ओर से दिनेश कानूनगो ने 51000 की राशि प्रदान की और बेबी अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एरोड्रम रोड व नगीन नगर में कांग्रेस नेता मुकेश यादव, पार्षद पति संदीप दुबे ने साथ मिलकर कैंपेन चलाया और राशि एकत्र कर सौंपी।
खास बात ये थी कि इस अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कल दोपहर चिमनबाग चौराहा पर नमन राकेश कुशवाह, दुर्गेश कुशवाह, बब्बू यादव, आशीष जोशी, राहुल वर्मा, अनिश हार्डिया, मोनू भदौरिया, मनोज कुशवाह आदि ने राशि एकत्रीकरण अभियान चलाया।
राधा कुशवाह, रंजू कुशवाह ने मदद एकत्र की। जेलरोड के व्यापारियों ने भी अपनी ओर से बेबी अनिका के प्रति सहानुभूति दर्शाते हुए राशि प्रदान की। कांग्रेस पार्षद अनवर दस्तक ने भी अनिका शर्मा के लिए 25 हजार रुपए की मदद प्रदान की। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन कालानी नगर ने राशि प्रदान की। अभी और राशि देने का वादा भी किया।
अब तक 4 करोड़ की मिल चुकी मदद
बेबी अनिका अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपए नकद और ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। एम्स दिल्ली और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई मदद अलग है। इंदौर के विधायकों द्वारा घोषित राशि मिलना शेष है। अन्य कई लोगों ने भी घोषणा की है जिन्हें जोड़ें तो कुल राशि लगभग 4 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है।
जिस तरह लोग बेबी का जीवन बचाने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे लगता है कि 30 जनवरी तक आवश्यक 9 करोड़ रुपए एकत्र हो जाएंगे। बेबी को लगने वाले अमेरिकी इंजेक्शन की कीमत इतनी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ट्रेड सेंटर में नहीं मिले फायर सेफ्टी इंतजाम:300 दुकानें की सील; चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे इंतजाम

MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई जगह नदी-नाले उफान पर

त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका:CNG हुई महंगी; जानिए अब कितना देना होगा दाम

जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर:100 साल पुराना भवन; छत से टपकता है पानी, दरारों से कमजोर हुई दीवारें, 80 से ज्यादा बच्चे किए शिफ्ट

पुलिस पर जानलेवा हमला:आंखों में मिर्च झोंकी; फिर बरसाए ईंट-पत्थर और डंडे, 3 जवान घायल

नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश:महिलाओं से की छेड़छाड़; पुलिस ने दबोचा, थाने में उठक-बैठक लगवाई

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त:तहसीलदार को जारी किया नोटिस; रीडर निलंबित

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!