किसी ने देखा ही नहीं: 10 दिन तक बुजुर्ग की क्या दुर्गति हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरे बुजुर्ग का शव 10 दिन तक लिफ्ट से कुचलता रहा। जब डक्ट से बदबू आने लगी तब इस बात का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार 77 बरस के प्रीतम गिरी गोस्वामी लापता हो गए थे। 8 दिन बाद उनका शव लिफ्ट के डक्ट से मिला।
हाई-राइज सोसाइटी का मामला
मामला पॉश कॉलोनी चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट से जुड़ा है। होशंगाबाद रोड स्थित इस हाई-राइज सोसाइटी में 77 वर्षीय बुजुर्ग तीसरी मंजिल से लिफ्ट की डक्ट में गिर गए थे।
10 दिनों तक लिफ्ट ऊपर-नीचे चलती रही
हैरत की बात यह है कि अगले 10 दिनों तक लिफ्ट ऊपर-नीचे चलती रही और उनका शव डक्ट में कुचलता रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
डक्ट से तेज बदबू आने के बाद जब जांच कराई गई, तब जाकर इस दर्दनाक हादसे का खुलासा हुआ। मिसरोद थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घर से निकले थे, नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, 6 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे प्रीतम गिरी घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
अगले दिन 7 जनवरी को मिसरोद थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
अपार्टमेंट के रहवासियों ने बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मर्ग कायम किया गया
मामले में मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाना बाकी हैं।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!