महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार: इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने यह वारदात गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगी लाइफस्टाइल और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए की थी।
एम्स परिसर में हुई थी घटना
बता दें कि, 27 जनवरी को महिला कर्मचारी की शिकायत पर थाना बागसेवनिया में मामला दर्ज किया गया था। घटना एम्स भोपाल जैसे अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले परिसर में हुई थी।
इसी वजह से मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने एम्स परिसर और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की। लिफ्ट में लगे कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में वायरल किया।
तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
आरोपी कटारा हिल्स से गिरफ्तार
पुलिस ने कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर से आरोपी सुनील मीणा (25) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से राजस्थान के बारा जिले का निवासी है।
जांच में सामने आया कि चोरी किया गया मंगलसूत्र आरोपी ने मंडीदीप निवासी पुष्पराज सोनी के पास रखवा दिया था। पुलिस ने वहां से मंगलसूत्र बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शौक और उधारी ने बनाया अपराधी
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मेट्रो सिटी जैसी लाइफस्टाइल जीना चाहता था। महंगी गाड़ी, मोबाइल और निजी खर्च पूरे करना चाहता था। दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के दबाव में था। इन्हीं कारणों से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!