जमीन विवाद और लेन-देन को लेकर व्यापारी को बंधक बनाकर गांव ले गए थे आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

रंजिश थी मुख्य वजह, राऊ पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी
अपहरण कांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी सूरज लववंशी के अपहरण मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वारदात के पीछे जमीन विवाद और पुराने आर्थिक लेन-देन की रंजिश मुख्य वजह थी।
मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों और व्यापारी के बीच लंबे समय से जमीन और रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यापारी को सबक सिखाने के इरादे से अपहरण की योजना बनाई। वारदात वाले दिन आरोपी पीथमपुर रोड स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचे और व्यापारी सूरज लववंशी को जबरन कार में बैठाकर सांवेर क्षेत्र की ओर ले गए।
मामले की सूचना मिलते ही राऊ पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल से लेकर संभावित रूटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुंची, जहां घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षित मुक्त कराते हुए घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी के साथ पुराने विवाद की बात कबूल की है।
हालांकि, पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या फिर अचानक विवाद बढ़ने पर अपहरण जैसी स्थिति बनी।
मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने व्यापारी को डराने-धमकाने के अलावा किसी और मकसद से तो नहीं उठाया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!