शहर में बदमाशों का आतंक: दो युवकों पर किया चाकू से हमला; रास्ता पूछने के बहाने पीठ में घोंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया और खजराना थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। लसूड़िया में कैफे बंद कर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार चार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और उसकी पीठ में चाकू मार दिया।
रुपए देने से इनकार करने पर किया हमला
वहीं, खजराना में शराब पीने के लिए रुपए देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रास्ता पूछा, फिर पीठ में घोंप दिया चाकू
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, निरंजनपुर निवासी रजत पटेल एलआईजी चौराहे पर 'कप्पा एंड रेस्ट्रो' नाम से कैफे चलाता है। मंगलवार देर रात वह कैफे बंद कर बाइक से घर लौट रहा था।
एबी रोड स्थित जैन मंदिर गेट के पास एक बाइक पर सवार चार बदमाश पीछे से आए और रजत को आवाज देकर रुकने का इशारा किया। रजत ने बाइक की रफ्तार धीमी की तो बदमाशों ने उससे देवास नाके का रास्ता पूछा।
रजत उन्हें रास्ता बता रहा था, इसी दौरान बाइक पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने चाकू निकालकर उसकी पीठ में वार कर दिया।
घायल हालत में बाइक चलाकर घर पहुंचा
अचानक हुए हमले के बाद रजत ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और बदमाशों से बचकर घायल अवस्था में घर पहुंचा। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर रजत के बयान दर्ज किए हैं।
शुरुआती जांच में पुलिस लूट की नीयत से हमला किए जाने की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। चारों अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
खजराना में शराब के लिए मांगे रुपए
दूसरी घटना खजराना थाना क्षेत्र की इसहाक कॉलोनी में हुई। निजी कंपनी में काम करने वाले आमीन पुत्र मुख्तियार खान ने पुलिस को बताया कि इलाके के मोहसीन ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि मोहसीन ने शराब पीने के लिए आमीन से रुपए मांगे। आमीन ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया।
आंख के पास और हाथ पर किया हमला
आमीन के मुताबिक, रुपए नहीं देने से नाराज मोहसीन ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में आमीन की आंख के पास और हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल आमीन को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मोहसीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!