खबर
Top News

आतंकी मॉड्यूल का खुलासा: बड़ी साजिश नाकाम; 2.5 किलो RDX से लैस हाई-टेक IED बम बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 5:51 pm
शेयर करें:
आतंकी मॉड्यूल का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मोहाली।
एक बड़ी आतंकी साजिश को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने समय रहते नाकाम कर दिया है। मोहाली SSOC ने एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 2.5 किलो RDX से तैयार अत्याधुनिक IED बम बरामद किया है। यह कार्रवाई SSOC के आईजी दीपक पारिक की निगरानी और डीएसपी गुरचरण सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

SBS नगर से मिला पूरी तरह असेंबल बम
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शहीद भगत सिंह नगर इलाके से एक पूरी तरह असेंबल किया गया IED बरामद किया गया। इस बम की सबसे खतरनाक खासियत यह थी कि इसमें दोहरी डिटोनेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। वॉकी-टॉकी आधारित रिमोट कंट्रोल सिस्टम। टाइमर आधारित विस्फोटक मैकेनिज्म।

बम में बैटरियां पहले से फिट थी
यह किसी भी वक्त विस्फोट के लिए तैयार अवस्था में था, जिससे पुलिस को आशंका है कि इसे जल्द ही अंजाम देने की योजना थी।

हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने SBS नगर से महावीर कुमार उर्फ काका और उसके साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महावीर के कब्जे से एक आधुनिक Glock पिस्टल, 9 एमएम के चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में महावीर ने कबूल किया कि उसने IED की खेप हासिल कर उसे SBS नगर बाईपास के पास जमीन में छिपा दिया था और वह आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था।

अमेरिका से संचालित हो रहा था आतंकी नेटवर्क
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह आतंकी मॉड्यूल विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहा था। पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल जिन नामों का खुलासा किया है, उनमें सुशांत चोपड़ा (निवासी राहों, वर्तमान में अमेरिका), गोपी नवांशहरिया, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी बताया जा रहा है कि ये लोग विदेश से ही इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।

फंडिंग और सप्लाई चैन पर फोकस
फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपी SSOC की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब इस आतंकी मॉड्यूल के फंडिंग सोर्स, विस्फोटक सप्लाई चैन, अन्य स्लीपर सेल्स की गहन जांच कर रही है। मामले में Explosives Act समेत अन्य कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस बरामदगी के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी वारदात को टाल दिया गया है।

संबंधित समाचार

सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

10 minutes ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

29 minutes ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 1 hour ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 1 hour ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 2 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 2 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 19 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 19 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 20 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 20 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 20 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!