अस्पताल से भागी किशोरी: चाचा-चाची ने बेच दिया था; पुलिस की मौजूदगी में हुई गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एक बालिका गृह में रह रही 15 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह एमटीएच अस्पताल से लापता हो गई। किशोरी को गर्भवती होने और पेट में संक्रमण की शिकायत के चलते मंगलवार को भर्ती कराया गया था।
महिला पुलिस थी मौजूद
उसकी सुरक्षा में महिला पुलिस बल भी तैनात था, इसके बावजूद वह बाथरूम जाने की बात कहकर निकली और वापस नहीं लौटी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी को बाथरूम की ओर जाते देखा था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो तलाश शुरू की गई।
गुमशुदगी का मामला दर्ज
अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एहतियातन रेलवे पुलिस और बिहार पुलिस को भी किशोरी की जानकारी साझा कर अलर्ट कर दिया है।
रेलवे स्टेशन पर मिली थी
पुलिस के अनुसार, किशोरी करीब एक माह पहले जीआरपी इंदौर को इंदौर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। काउंसलिंग के दौरान उसने बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और उसके चाचा-चाची ने उसे 5 लाख में राजस्थान के माधोपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को बेच दिया था।
शोषण से बचकर भागी थी इंदौर
किशोरी ने यह भी बताया था कि उक्त व्यक्ति उससे घरेलू काम करवाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। 26 जनवरी की रात वह किसी तरह वहां से भागकर ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंची थी, जहां वह जीआरपी पुलिस को मिली। इसके बाद प्रशासन ने उसे बालिका गृह में सुरक्षित रखा था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। उसकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!