टेक्नीशियन से मारपीट: बहन से दोस्ती को लेकर नाराज था युवक; चार पर FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक इन्वर्टर टेक्नीशियन के साथ चार युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपनी बहन से पीड़ित की दोस्ती को लेकर नाराज था, इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चार आरोपियों पर दर्ज हुई FIR
तिलक नगर पुलिस ने शुभम बौरासी की शिकायत पर साहिल पुत्र महेश कैथवास निवासी विनोबा नगर, उसके दोस्त वरुण पुत्र भरत गुर्जर, अरमान पुत्र दीपक धीमान और हर्षित उर्फ राकेश धीमान के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
काम पर जाते समय रोका
पीड़ित शुभम बौरासी ने पुलिस को बताया कि वह इन्वर्टर टेक्नीशियन का काम करता है। रविवार रात वह घर से काम के सिलसिले में निकला था। जब वह आमची मुंबई बड़ा पाव की दुकान के सामने पहुंचा, तभी साहिल वहां आ गया।
साहिल ने उससे सवाल किया कि वह उसकी बहन से दोस्ती क्यों रखता है और उससे बातचीत क्यों करता है। इसी बात को लेकर साहिल ने पहले अपशब्द कहे और फिर अपने तीन दोस्तों को मौके पर बुला लिया।
बेल्ट से की पिटाई
आरोप है कि चारों युवकों ने मिलकर शुभम पर अचानक हमला कर दिया। बचने के लिए शुभम वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और बेल्ट से मारपीट की। हमले में शुभम को गंभीर चोटें आईं।
किसी तरह जान बचाकर शुभम घर पहुंचा और परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर तिलक नगर थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
तिलक नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!