खबर
Top News

डेरिल मिचेल और फिलिप्स के शतकीय प्रहार से न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर: भारतीय गेंदबाज अर्शदीप और हर्षित राणा को तीन-तीन विकेट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जनवरी 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
डेरिल मिचेल और फिलिप्स के शतकीय प्रहार से न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बना लिए।

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 58 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद मिशेल और फिलिप्स ने पारी संभाली।

मिचेल और फिलिप्स के नायाब शतक
मिचेल ने दस चौकों और एक छक्के के साथ 106 गेंदों पर शतक पूरा किया।

फिलिप्स ने 83 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड टीम ने पांच रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में डेवन कॉन्वे ने चौका जमाया, लेकिन इसी ओवर में अर्शदीप ने हेनरी निकल्स को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और बोल्ड कर दिया।

कप्तान माइकल ब्रेसवेल 3 छक्कों और एक चौके के साथ 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लगातार तीसरी बार राणा का शिकार बने कॉन्वे

इस सीरीज में लगातार तीसरी बार राणा ने कॉन्वे को आउट किया है। हर्षित राणा ने डेवन कॉन्वे को आउट कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया।

उन्हें रोहित शर्मा ने कैच किया। कॉन्वे ने पांच रन बनाए। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल और फिलिप्स के आउट होने के बाद विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपनी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली।

अर्शदीप और हर्षित को तीन-तीन विकेट
हर्षित राणा और वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह दोनों को 3-3 विकेट मिले, लेकिन वे अन्य भारतीय गेंदबाजों की तरह काफी महंगे साबित हुए।

सिराज को छोड़कर सब ने छह से ऊपर की इकॉनमी से रन दिए, सिराज को बस एक विकेट मिल पाया। 

प्रसिद्ध की जगह पर अर्शदीप को मौका
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर कहा था कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी। गिल ने कहा कि प्रसिद्ध की जगह पर अर्शदीप सिंह को मौक़ा दिया गया है।

न्यूजीलैंड टीम में कोई बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चार विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर न्यूज़ीलैंड ने वनडे क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कुल 16 बार किया है।

हालांकि इन सभी दौरों में न्यूजीलैंड एक भी बार विजेता नहीं रहा है।

भारत इंदौर में कोई वनडे नहीं हारा
भारत इंदौर में कभी भी कोई वनडे नहीं हारा है। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में कभी भी कोई वनडे सीरीज नहीं जीता है। पिछले दो वनडे में गिल ने इस मैदान पर शतक लगाए हैं।

दोनों टीमें इस तरह हैं
न्यूज़ीलैंड : 1 डेवन कॉनवे, 2 हेनरी निकल्स, 3 विल यंग, 4 डैरिल मिचेल, 5 मिचेल हे (विकेटकीपर), 6 ग्लेन फ़िलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टियन क्लार्क, 9 काइल जेमीसन, 10 ज़ैक फ़ॉक्स, 11 आदित्य अशोक

भारत : 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज

संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

7 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

22 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

33 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

40 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 1 hour ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 20 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 20 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 20 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 20 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!