टी-20 विश्व कप सुपर-8 चरण: आज भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का तीसरा मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
दोनों टीमें पिछले एडिशन (2024) की फाइनलिस्ट हैं। उस फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट पर 168 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन
भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और अमीराज को मात दी। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज के सभी चार-चार मैच जीते।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने अपना पहला मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीता था। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 मैच जीते और साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार भिड़ीं, जहां भारत ने 5 और दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच जीते।
इस वर्ल्ड कप के टॉप परफॉर्मर
भारत
ईशान किशन: 4 मैच में 176 रन, सर्वश्रेष्ठ 77 रन। वरुण चक्रवर्ती: 4 मैच में 9 विकेट।
दक्षिण अफ्रीका
ऐडन मार्करम: 4 मैच में 178 रन, सर्वश्रेष्ठ 86*। लुंगी एनगिडी: 3 मैच में 8 विकेट।
पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। यहां अब तक 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम: 8 जीत और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम: 4 जीत।
इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर 234/4 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 190 रन है।
भारत ने यहां 9 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीते और 2 हारे (दोनों इंग्लैंड के खिलाफ)।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 36 रन से जीत दर्ज की थी।
मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C रह सकता है। शाम के समय ड्यू फैक्टर भी असर डाल सकता है।उपकप्तान अक्षर पटेल की प्लेइंग-इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्हें आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अभिषेक के फॉर्म पर कप्तान का बयान
ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाए हैं। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक को लेकर चिंतित हैं, जबकि विपक्षी टीमों को भविष्य में उनका सामना करना होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!