टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट: 2021 की चैंपियन टीम लीग राउंड से ही बाहर; बारिश से नहीं हुआ यह मुकाबला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कैंडी।
2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच का टॉस भी नहीं हो सका। मैच रद्द होने के साथ ही जिम्बाब्वे टीम सुपर-8 में पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं समाप्त हो गया।
लगातार हार से बढ़ी मुश्किलें
ऑस्ट्रेलिया को एक दिन पहले श्रीलंका टीम ने 8 विकेट से हराया था। इससे पहले 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से मात दी थी। अब भले ही ऑस्ट्रेलिया 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत ले, लेकिन वह अगले दौर में जगह नहीं बना पाएगी।
दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
इस वर्ल्ड कप का पहला रद्द मैच
मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला है जो बारिश की वजह से रद्द हुआ। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 8 मैच रद्द हो चुके हैं। 2016 में दो मैच रद्द हुए थे, जबकि 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में एक-एक मैच रद्द हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया कैसे हुई बाहर?
ग्रुप बी से दो टीमों को सुपर-8 में जगह मिलनी थी। श्रीलंका पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि ओमान बाहर हो गई है। दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला था। मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे के 4 अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना अंतिम मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल सकती, जिससे उसका टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!