चोरी के शक में भीड़ बनी सजा देने वाली: युवकों को सड़क पर पटककर पीटा; पुलिस ने की जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के केसरबाग रेलवे ब्रिज के पास चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर पटकते और लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
चोरी की आशंका पर लोगों ने पकड़ लिया
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गायत्रीनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और कथित तौर पर चोरी की नीयत से एक घर में घुस गए थे। उस समय घर में एक महिला अकेली थी। महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक भागकर केसरबाग रेलवे ब्रिज की ओर पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
हाथ-पैर बांधकर की मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने दोनों युवकों के हाथ-पैर बांध दिए और सड़क पर पटककर उनकी जमकर पिटाई की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली, वीडियो की जांच जारी
अन्नपूर्णा थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने बताया कि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केसरबाग क्षेत्र का कुछ हिस्सा राजेंद्र नगर और कुछ हिस्सा जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आता है। वायरल वीडियो के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किस थाना क्षेत्र की है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल:जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर

वाटर हाॅर्वेस्टिंग और शिकायतों पर आयुक्त हुए सख्त:क्षितिज सिंघल ने ली मैराथन समीक्षा बैठक

ट्रेंचिंग ग्राउंड टंकी में दो दिन से पड़ा हुआ है मरा हुआ कुत्ता:सड़ा हुआ पानी पी रहे पीएम आवास योजना के रहवासी

पीओके को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखने पर भारत की आपत्ति:कहा; यह हमारा अभिन्न हिस्सा

हथियार सप्लाई चेन पर एसटीएफ ने बोला धावा:पांच देसी पिस्टलों के साथ दो तस्कर दबोचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!