दो लाख की ड्रग्स के साथ सप्लायर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने की साजिश को क्राइम ब्रांच ने फिर नाकाम कर दिया। कनाड़िया बायपास स्थित स्टोन अर्थ के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 22.34 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद की। दोनों वेल्डिंग का काम करते हैं।
डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम शहर में संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कनाड़िया बायपास स्थित सर्विस रोड पर स्टोन अर्थ के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए आने वाले हैं।
सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से कुल 22.34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी मोहम्मद हसन (26) और साहिल खान (43) निवासी लोहारपट्टी कॉलोनी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ड्रग्स बेचने की तैयारी में थे। अब क्राइम ब्रांच उनसे यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी, इसका सप्लायर कौन है और शहर में इससे जुड़े अन्य तस्कर कौन-कौन हैं। पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
इस साल 103 तस्कर गिरफ्तार
डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया 1 जनवरी से 11 जुलाई 2026 तक क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के 48 मामलों में 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 22.635 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 24.838 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 2.79 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!