पूर्व किराएदार की ऐसी खुन्नस: ऑटो डील कर्मचारी पर चाकू से हमला, आंख में गंभीर चोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मकान खाली कराने की रंजिश में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
होटल के सामने की घटना
घटना नौलखा स्टेट बस स्टैंड स्थित प्रशांत होटल के सामने की बताई जा रही है, जहां ऑटो डील में काम करने वाले कर्मचारी को उसके ही पूर्व किराएदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
पहले से घात लगाए बैठा था
मिली जानकारी के मुताबिक गौरव पिता दिनेश मीणा, निवासी पवनपुरी कॉलोनी, सपना-संगीता क्षेत्र में स्थित एक ऑटो डील की दुकान पर काम करता है।
वह दुकान बंद कर अपने दोस्त ऋषभ के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका पूर्व किराएदार शिव ठाकुर पहले से ही वहां घात लगाए बैठा था।
टक्कर मारकर गिरा दिया
जैसे ही गौरव बाइक से निकला, शिव ने जानबूझकर उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद जबरन विवाद करते हुए गालियां देने लगा।
विरोध पर मारपीट की
गौरव ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच गौरव किसी को फोन लगाने लगा, तभी पीछे से आकर शिव ने चाकू से उसकी आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में किया भर्ती
घटना के बाद दोस्त ऋषभ उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
65 वर्षीय बुजुर्ग पर कॉलेज गेट के सामने वार
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
परदेशीपुरा थाने में ललित जैन (65), निवासी कर्लक कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वे सुगनी देवी कॉलेज गेट के सामने से पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक ने उन पर चाकू से पुट्ठे पर वार किया और मौके से फरार हो गया।
चिल्लाने पर भागा आरोपी
बुजुर्ग के चिल्लाने तक आरोपी वहां से निकल चुका था।घटना में ललित जैन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही ऑटो चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!