सड़क पर उतरे छात्र: टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मिसरोद के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्र-छात्राएं एक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।
स्कूल में काम कराने का आरोप
विद्यार्थियों ने साइंस टीचर बबीता कुशवाह पर फेल करने की धमकी देकर घर और स्कूल के काम कराने, प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे मांगने और विरोध करने पर पाइप से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
सूचना मिलने पर मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
प्राचार्य के साथ मिलकर उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थी आरोपी शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग पर अड़े रहे।
करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने बबीता कुशवाह का ट्रांसफर बागरोदा हायर सेकेंडरी स्कूल करने का आदेश जारी किया।
साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
पढ़ने आते हैं, कर्मचारी बनने नहीं
प्रदर्शन में शामिल 11वीं कक्षा के गणित और जीव विज्ञान के विद्यार्थियों का कहना है कि उनसे पढ़ाई के बजाय दूसरे काम कराए जाते हैं।
छात्रों के मुताबिक, UPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं के दौरान उनसे बेंच लगाने, सफाई करने और रोल नंबर लिखने जैसे काम कराए जाते हैं।
आरोप है कि कभी-कभी रविवार को भी स्कूल बुलाया जाता है।विद्यार्थियों ने कहा कि वे स्कूल में पढ़ने आते हैं, कर्मचारियों की तरह काम करने नहीं।
प्रोजेक्ट के नाम पर ₹2,500 मांगने का आरोप
छात्रों ने प्राचार्य को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया कि शिक्षिका हर महीने प्रोजेक्ट के नाम पर ₹2,500 मांगती थीं।
विद्यार्थियों का दावा है कि उनसे कहा जाता था कि जिसके पास पैसे हैं, वही साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई करे।
छात्रों के अनुसार, आर्थिक दबाव के कारण कुछ विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय तक छोड़ दिया।
पाइप से पीटने का भी दावा
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर छात्रों की पिटाई करने का आरोप भी लगाया। उनका दावा है कि सीनियर छात्रों को लोहे के पाइप से पीटा गया।
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षिका कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त रहती हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई
छात्रों ने शिक्षिका और एक विद्यार्थी के बीच फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई। इसमें पास-फेल, अभिभावकों से बातचीत और पैसे खर्च होने जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया गया।
ऑडियो में करीब ₹5 हजार के प्राइवेट फॉर्म खर्च का भी जिक्र बताया गया है। हालांकि, रिकॉर्डिंग में आवाज किसकी है और बातचीत किस संदर्भ में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
टीचर ने आरोपों को बताया गलत
आरोपों पर शिक्षिका बबीता कुशवाह ने सफाई देते हुए कहा कि वह 1999 से शिक्षण कार्य कर रही हैं और उनके पास करीब 30 साल का अनुभव है।
उनका कहना है कि विद्यार्थियों से अच्छे रिजल्ट के लिए सख्ती की जाती है, लेकिन पैसे लेकर पास या फेल करने का आरोप पूरी तरह गलत है।
उन्होंने छात्रों से सफाई कराने के आरोप से भी इनकार किया। शिक्षिका के मुताबिक, विद्यार्थियों को केवल अपना बैग साफ रखने के लिए कपड़ा रखने को कहा जाता है।
वहीं प्रैक्टिकल के दौरान उपकरणों को व्यवस्थित करना और उनकी सफाई करना सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
DEO बोले- विभागीय जांच शुरू
जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों की शिकायत के आधार पर बबीता कुशवाह का बागरोदा हायर सेकेंडरी स्कूल में ट्रांसफर किया गया है।
उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना 1962 में हुई थी।
स्कूल में करीब 37 कर्मचारियों का स्टाफ है। बबीता कुशवाह वर्ष 2010 से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं।
फिलहाल शिक्षिका पर लगे आरोपों की विभागीय जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!