बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन: सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बढ़े हुए बस किराए को लेकर छात्रों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में भेरुंदा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बस स्टैंड पर पहुंचे और किराया वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
तत्काल राहत देने की मांग
विद्यार्थियों ने प्रशासन और बस ऑपरेटरों के खिलाफ नारेबाजी कर तत्काल राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बस स्टैंड और आसपास के रास्तों पर यातायात प्रभावित रहा। छात्रों का कहना है कि रोजाना बस से आने-जाने वालों पर किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ रहा है और परिवारों का खर्च बढ़ गया है।
ज्ञापन के बाद भी नहीं निकला समाधान
विद्यार्थियों के मुताबिक, किराया बढ़ने के बाद कुछ दिन पहले आईटीआई के छात्रों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। इसमें बढ़ा हुआ किराया वापस लेने के साथ विद्यार्थियों को यात्रा में रियायत देने की मांग की गई थी।
समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ
छात्रों का आरोप है कि ज्ञापन के बावजूद उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया और बड़ी संख्या में भेरुंदा बस स्टैंड पहुंच गए।
गांवों से रोज बस से आते हैं छात्र
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि आईटीआई, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले कई छात्र आसपास के गांवों और कस्बों से रोजाना बस के जरिए भेरुंदा आते हैं। ऐसे में किराया बढ़ने से उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
रोज बढ़ा हुआ किराया देना मुश्किल
छात्रों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए रोज बढ़ा हुआ किराया देना मुश्किल है। उन्होंने नियमित छात्र यात्रियों के लिए सामान्य किराए की तुलना में विशेष रियायत देने की मांग की।
छात्रों की तीन प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्रशासन के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं बढ़ा हुआ बस किराया तत्काल वापस लिया जाए। नियमित रूप से बस से पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले छात्रों को किराए में रियायत दी जाए।
आईटीआई, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए स्थायी रियायती बस पास की व्यवस्था की जाए। छात्रों का कहना है कि केवल अस्थायी आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनके लिए ऐसी स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे हर महीने आने-जाने के खर्च को लेकर परेशानी न हो।
प्रदर्शन से कुछ देर यातायात प्रभावित
बस स्टैंड पर छात्रों की संख्या बढ़ने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे। इससे बस यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने पहले शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के सामने अपनी बात रखी थी, लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी
विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं लिया गया और छात्रों के लिए स्थायी रियायती बस पास की व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
छात्रों का कहना है कि उनकी मांग सिर्फ किराए में तत्काल राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजाना यात्रा करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्थायी रियायती व्यवस्था लागू करने की है। अब प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!