पुलिस की तत्परता से बची छात्र की जान: चलती बाइक से गिरकर हुआ था बेहोश; जवानों ने सीपीआर देकर पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कावड़ यात्रा के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे राऊ और राजेंद्र नगर थाना पुलिस के जवानों की तत्परता से एक छात्र की जान बच गई। चलती बाइक से अचानक गिरने के बाद छात्र बेहोश हो गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसे सीपीआर दिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
बाइक पर पीछे बैठा छात्र अचानक नीचे गिर गया
जानकारी के मुताबिक दो छात्र मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठा छात्र अचानक नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। घटना के समय इलाके में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।
बेहोश छात्र को देख तुरंत पहुंचे पुलिसकर्मी
राऊ थाने के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और राजेंद्र नगर थाने के राहुल बोर्डिया व विवेक प्रजापति की नजर सड़क पर बेहोश पड़े छात्र पर पड़ी। तीनों पुलिसकर्मी तत्काल उसके पास पहुंचे और स्थिति संभाली।
सीपीआर देना शुरू किया
छात्र की हालत देखते हुए प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और राहुल बोर्डिया ने उसे प्राथमिक सहायता देते हुए सीपीआर देना शुरू किया। समय पर मिले सीपीआर के बाद छात्र की स्थिति में सुधार हुआ।
ऑटो से तत्काल पहुंचाया अस्पताल
पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देने के बाद अस्पताल पहुंचाने में भी देरी नहीं की। तत्काल एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
समय रहते प्राथमिक सहायता मिलने और अस्पताल पहुंचाए जाने से छात्र की जान बच गई। घटना के दौरान मौजूद राहगीरों ने पुलिस जवानों की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की।
संबंधित समाचार

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!