खबर
Top News

छात्र के साथ अपहरण कर की मारपीट: निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 5 नाबालिग हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
छात्र के साथ अपहरण कर की मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक छात्र के साथ मारपीट, अपहरण और ब्लैकमेलिंग की गई।

आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने आपसी विवाद के चलते छात्र को पहले पीटा, फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और एक कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की।

कमरे में बंद कर की पिटाई
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की वजह स्कूल से जुड़ी आपसी बातचीत बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करण की बहन और पीड़ित एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

इसी बात को लेकर रंजिश बढ़ी और पांच लड़कों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।आरोपियों ने पीड़ित को खजराना क्षेत्र के एक कमरे में बंद किया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

घटना के समय पीड़ित के पिता की तबीयत खराब थी, जिस कारण डर और दबाव में आकर वह कुछ समय तक चुप रहा। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने वही वीडियो पीड़ित के पिता के मोबाइल फोन पर भेज दिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
वीडियो मिलने के बाद परिजन तुरंत जूनी इंदौर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपहरण, मारपीट, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

सभी आरोपी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपी नाबालिग हैं। सभी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, वीडियो फुटेज, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच करा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संबंधित समाचार

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

11 minutes ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

25 minutes ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

39 minutes ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 1 hour ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 2 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 2 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 2 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 3 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 3 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 3 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 3 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 4 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 4 hours ago
फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

about 5 hours ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

about 5 hours ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!